शहर

अंकिता भंडारी के माता-पिता ने राजघाट पर दिया धरना, पुलिस ने हटाया

अंकिता भंडारी हत्याकांड में उनके माता-पिता ने बुधवार को दिल्ली के राजघाट पर धरना दिया। वे महात्मा गांधी स्मारक के सार्वजनिक गेट के पास दो अन्य लोगों के साथ प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया।

Image

अंकिता भंडारी (File Photo)

Photo : PTI

दिल्ली में अंकिता भंडारी के माता-पिता को बुधवार को राजघाट से हटा दिया गया। उत्तराखंड में 2022 में एक रिजॉर्ट में हुई अंकिता की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर उनके माता-पिता ने महात्मा गांधी के स्मारक के सार्वजनिक गेट के पास धरना दिया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह जगह प्रदर्शन के लिए निर्धारित नहीं है।

प्रार्थना के बाद शुरू किया धरना

जानकारी के अनुसार, अंकिता भंडारी के माता-पिता बुधवार को राजघाट पहुंचे थे। यहां उन्होंने प्रार्थना की और मीडिया से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने दो अन्य लोगों के साथ स्मारक के सार्वजनिक गेट के पास धरना शुरू कर दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रदर्शन की अनुमति निर्धारित स्थल पर नहीं थी, इसलिए पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया।

14 अक्टूबर को इंडिया गेट के पास भी हुआ था प्रदर्शन

इससे करीब दो सप्ताह पहले 14 अक्टूबर को भी अंकिता के माता-पिता ने इंडिया गेट के पास प्रदर्शन किया था। उस समय वे सिक्किम के राज्यपाल के रूप में दुष्यंत कुमार गौतम की नियुक्ति के खिलाफ विरोध जता रहे थे। उस प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article