वायरल न्यूज़

Viral Video: घायल मां को मासूम बच्चे ने इस तरह दिया सहारा, नजारे ने लोगों का दिल जीत लिया

Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चे ने जिस अपनी मां की मदद की उसने लोगों का दिल जीत लिया है। आलम ये है कि इस क्यूट वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।

Image

मासूम बच्चे ने जीता दिल (तस्वीर साभार- @rodrigo_de_gyn_reserva)

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Emotional Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिल पिघल जाता है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग खुशी से उछल पड़ते हैं। जबकि, कुछ वीडियो पर यूजर्स को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक मासूम बच्चे ने जिस तरह अपनी घायल मां की मदद करने की कोशिश की, उसे देखकर आप भी भावुक हो जाएंगे। आलम ये है कि इस क्यूट वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं।

ये तो हम सब जानते हैं हर मां-बाप अपने बच्चों के लिए हमेशा खड़े रहते हैं। खासकर, मां तो बच्चों के लिए अपनी जान तक की बाजी लगा देती है। इस तरह के आपने कई उदाहरण भी देखे होंगे। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी आपको कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, इस वायरल वीडियो में एक मासूम बच्चे ने अपनी मां के लिए जो किया, उसने लोगों का दिल छू लिया। वीडियो में आप देख सकते हैं एक महिला गंभीर रूप से घायल है और बैसाखी के सहारे चल रही है। तभी उस महिला का बच्चा आता है और अनोखे अंदाज में अपनी मां की मदद करने लगता है। देखें वीडियो...

बच्चे ने जीता दिल

इस क्यूट वीडियो को देखकर आपका दिल भी पिघल गया होगा। इतना ही नहीं कई लोग तो काफी इमोशनल भी हो गए होंगे। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'rodrigo_de_gyn_reserva' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतना ही नहीं लोग बच्चे की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article