वायरल न्यूज़

Holi Special 2025: भारत में 13 तरह से होली मनाने का है ट्रेंड, रोमांच और उत्‍साह को दोगुना कर देंगी ये वायरल PHOTOS

Holi Special 2025: होली के त्‍योहार पर हर साल सोशल मीडिया पर कई फोटोज और वीडियोज वायरल होते हैं। मगर क्‍या आपको पता है कि, भारत में मनाई जाने वाली 13 तरह की होली में हर फोटो अलग-अलग अवसर की होती है, अगर आपको नहीं पता है हम दिखाते हैं:

Image

भारत में होली के प्रकार।

Holi Special 2025: होली का त्‍योहार आते ही सोशल मीडिया का कोना-कोना रंगों में सराबोर लोगों की फोटो से भर जाता है। वायरल होती फोटोज में अलग-अलग लोग अपने अनोखे अंदाज में होली खेलते हुए दिखते हैं। ब्रज जैसे कई ऐसे शहर भी हैं जहां पर होली का त्‍योहार तकरीबन एक महीने पहले से ही शुरू हो जाता है। कोई अबीर-गुलाल उड़ाकर, एक-दूसरे को रंगों से रंगकर होली मनाता है तो कोई डीजे की धुन पर मस्‍ती करके होली मनाता है। मगर क्‍या आपको पता है कि, भारत में होली मनाने की एक ही पद्धति नहीं है बल्कि 13 प्रकार से भारत में होली मनाई जाती है और हर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी होती है। आज हम आपको भारत में मनाए जाने वाले होली के 13 प्रकारों से अवगत कराएंगे:

चिता भस्म होली

भारत के सबसे पुरातन शहर काशी में चिता भस्‍म होली खेली जाती है, जिसे 'मसान होली' के नाम से भी जानते हैं। मान्यता है कि महादेव के प्रिय गण यानी भूत, प्रेत, पिशाच आदि के साथ बाबा चिता भस्म होली खेलने के लिए महाश्मशान में स्‍वयं आते हैं।

चिता भस्म होली

चिता भस्म होली

बाबा मसाननाथ की विधिवत पूजा के साथ ये होली शुरू होती है और फिर जमकर चिता भस्‍म होली खेली जाती है।

देवर-भाभी होली और दही हांडी

भारत के हरियाणा में ये होली मनाई जाती है। इतना ही नहीं, हरियाणा में दही हांडी भी मनाई जाती है। इसके अंतर्गत सड़क पर छाछ से भरा बर्तन टांगा जाता है। जहां एक ओर पुरुष बर्तन को तोड़ने की कोशिश करते हैं तो वहीं, महिलाएं उन पर पानी डालती हैं।

देवर-भाभी होली

देवर-भाभी होली

लठमार होली

होली का असली मजा भारत में केवल और केवल ब्रज में देखने को मिलता है। यहां पर करीब एक महीने तक होली चलती है। बरसाना की लठमार होली पर होरियारे मथुरा, वृंदावन, बरसाना और नंदगांव जैसे क्षेत्रों में एक महीने तक पारंपरिक होली का आनंद लेते हैं।

लठमार होली

लठमार होली

बरसाने में होली से कुछ दिन पहले लड्डूमार होली भी खेली जाती है। इसमें लड्डू इधर-उधर फेंके जाते हैं और भक्ति गीत गाए जाते हैं।

फूलों की होली

वृंदावन के कृष्ण मंदिरों में फूल, पवित्र जल और हर्बल रंगों को छिड़ककर ये होली मनाई जाती है।

फूलों की होली

फूलों की होली

इसी तर्ज पर पुष्कर में फूलों की होली होती है और वहां के लोगों में उत्साह और ऊर्जा का संचार करती है।

कुमाउनी होली

उत्तराखंड के कुमाउ क्षेत्र में हर साल कुमाउनी होली धूम-धाम से मनाई जाती है। इस होली का उत्साह लोगों में करीब दो महीनों तक रहता है।

कुमाउनी होली

कुमाउनी होली

संगीत समारोह के तौर पर यहां होली मनाई जाती है जिसे बैठकी होली, खड़ी होली और महिला होली के नाम से भी जाना जाता है।

फगुआ होली

बिहार की फगुआ होली को भोजपुरी होली भी कहते हैं। यहां की होली में रंगों के अलावा कीचड़ का भी इस्तेमाल किया जाता है।

फगुआ होली

फगुआ होली

होली के उल्‍लास में यहां के लोग भांग भी चढ़ाते हैं। इन सबके बाद भोजपुरी में लोकगीत गाए जाते हैं जिससे माहौल खुशनुमा हो जाता है।

बंगाली होली

पश्चिम बंगाल में मनाई जाने वाली इस होली केा बसंत उत्सव के नाम से भी जाना जाता है। शांति निकेतन में इसे धूमधाम से मनाया जाता है।

बंगाली होली

बंगाली होली

इस पर्व पर यहां होली से एक दिन पहले डोल जात्रा निकाली जाती है, जिसमें महिलाएं पारंपरिक साड़ी पहनकर राधा-कृष्ण की पूजा करती हैं।

रंग पंचमी

महाराष्ट्र में मनाई जाने वाली इस होली की शुरुआत होलिका के पुतले को जलाने के बाद होती है। यह समारोह पूर्णिमासी दशमी पर सूर्यास्त के बाद किया जाता है...अगले दिन, जिसे फाल्गुन कृष्णपक्ष पंचमी होती है, जिसे रंगपंचमी कहा जाता है।

रंग पंचमी

रंग पंचमी

इस अवसर पर पूरनपोली जरूर बनाया जाता है जिसका स्‍वाद त्‍योहार के मजे को दोगुना कर देता है।

शिग्मो फेस्टिवल

गोवा का यह त्योहार ग्रामीण लिबास के साथ होली का अनुभव कराता है। बता दें कि, ये त्‍योहार पर्यटक और अन्य आगंतुकों के लिए मनाया जाता है। इसमें स्थानीय लोग सुंदर पोशाक पहनते हैं और एक पूरे जुलूस को लेकर समूहों में सड़कों पर नृत्य करते हैं।

शिग्मो फेस्टिवल

शिग्मो फेस्टिवल

होला मोहल्ला

पंजाब में होली के रंगों के बीच होला मोहल्ला का त्योहार काफी प्रसिद्ध रहने वाला त्‍योहार है। यह मार्च के महीने में तीन दिनों के लिए मनाया जाता है। इस त्‍योहार की तारीख चंद्र कैलेंडर को देखने के बाद निर्धारित की जाती हैं। इस पर्व का मुख्य कार्यक्रम आनंदपुर साहिब में होता है।

होला मोहल्ला

होला मोहल्ला

डोला उत्सव

ओडिशा के तटीय क्षेत्र में डोला उत्‍सव छह दिन तक मनाया जाता है। डोला पूर्णिमा के दिन, महाप्रभु जगन्नाथ की मूर्ति को मंदिर से बाहर लाकर उन्‍हें भक्तों के सम्‍मुख रखा जाता है ताकि, भक्‍त उनके साथ होली खेल सकें। इस मौके पर रंग उड़ाकर, भजन गाते हुए जुलूस निकाला जाता है।

डोला उत्सव

डोला उत्सव

मंजुल कुली

केरल में होली को मंजुल कुली के नाम से जाना जाता है। इस पर्व को गोसरीपुरम थिरुमा के कोंकणी मंदिर में मनाया जाता है। पहले दिन भक्त मंदिर जाते हैं, दूसरे दिन लोग एक दूसरे को रंगीन पानी का छिड़काव करते हैं, जिसमें हल्दी होती है।

मंजुल कुली

मंजुल कुली

याओशांग

मणिपुर में पांच दिनों के लिए ये त्योहार मनाया जाता है और भगवान 'पखंगबा' को श्रद्धांजलि देने के लिए 'यवोल शांग' के नाम से जाना जाता है। इस त्‍योहार में बच्चों को दान लेने के लिए हर घर में जाने की अनुमति दी जाती है। दूसरे और तीसरे दिन लड़कियां दान मांगती हैं।

याओशांग

याओशांग

इसके बाद अंत के दो दिनों में लोग एक दूसरे पर पानी और रंग छिड़क कर इस त्योहार को मनाते हैं।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article