वायरल न्यूज़

Viral Video: लड़के ने जुगाड़ से बनाई 6 पहियों वाली मोटरसाइकिल, वीडियो देख लोग बोले- ये है असली शहंशाह

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक सामान्य मोटरसाइकिल को 6 टायरों वाले एक विशाल मॉडिफाइड व्हीकल में बदलकर सड़क पर दौड़ाता नजर आ रहा है। इस जुगाड़ को देखकर हर कोई हैरान है।

Image

अनोखा देसी जुगाड़ (तस्वीर साभार- @rahul225234)

Viral Video: भारतीयों के 'देसी जुगाड़' (Jugaad Video) और इनोवेशन का कोई जवाब नहीं है। जब बात गाड़ियों को मॉडिफाई करने या कुछ तूफानी करने की हो, तो हमारे देश के हुनरबाज ऐसे-ऐसे कारनामे कर दिखाते हैं कि दुनिया हैरान रह जाती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही अतरंगी और चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का 2 नहीं बल्कि 6 पहियों वाली मोटरसाइकिल सड़क पर बेधड़क दौड़ाता दिखाई दे रहा है। इस जुगाड़ को देखकर हर कोई हैरान रह गया।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सामान्य दिखने वाली बाइक को लोहे के भारी-भरकम ऊंचे स्ट्रक्चर पर फिट किया गया है। बाइक के असली दो पहियों के नीचे लोहे के लंबे पाइप्स के जरिए 4 और अतिरिक्त पहिए जोड़े गए हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि बाइक सड़क से कई फीट ऊपर हवा में है और नीचे 6 पहिए एक सीढ़ीनुमा ढलान की तरह कतारबद्ध होकर सड़क पर चल रहे हैं। युवक बिना किसी डर के बड़े ही आराम से चप्पल पहने, टी-शर्ट में इस विशालकाय 6-पहिया बाइक को बैलेंस करते हुए चला रहा है। सड़क पर इस अनोखे जुगाड़ को देखकर लोग एक पल के लिए हैरान रह गए। देखें वीडियो...

    नेक्स्ट लेवल का जुगाड़

    वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर एक पल के लिए चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि ये तो सच में नेक्स्ट लेवल का जुगाड़ है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्स पर वीडियो को rahul225234 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं यूजर्स इस लड़के के इंजीनियरिंग दिमाग और बैलेंसिंग स्किल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भाई ने तो एलन मस्क को भी पीछे छोड़ दिया, इसे कहते हैं असली इंडियन टैलेंट। एक अन्य यूजर ने लिखा कि सड़क के गड्ढे भी अब इस बाइक का कुछ नहीं बिगाड़ सकते। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि बैलेंस बनाना वाकई तारीफ के काबिल है, लेकिन सेफ्टी का भी ध्यान रखना चाहिए था। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article