वायरल न्यूज़

ग्रेविटी को दिया सीधा चैलेंज! सड़क पर लड़के ने दिखाया ऐसा मूव्स, बार-बार देखेंगे ये Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अफ्रीकी युवा का हैरान कर देने वाला डांस और फ्लेक्सिबिलिटी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लड़के ने सड़क पर बिना किसी झिझक के अपनी टांगों को बेहद आसानी से कंधे तक मोड़ा और जमीन पर बैठकर अतरंगी पोज दिए।

Image

लड़के का अनोखा टैलेंट (तस्वीर साभार- @chris.poper.05)

Viral Video: इंटरनेट और सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन कोई न कोई टैलेंट (Talent Video) हर किसी को हैरान कर देता है। कुछ टैलेंट तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। लेकिन, हाल ही में सामने आया एक डांस वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है। इस वीडियो में एक युवा सड़क के किनारे अपनी ऐसी गजब की फ्लेक्सिबिलिटी दिखाता है, जिसे देखकर आप एक पल के लिए सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या इसकी बॉडी में हड्डियां हैं भी या नहीं। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

    वायरल वीडियो आप देख सकते हैं पीली शर्ट पहने एक लड़का बेहद शांत भाव से खड़ा नजर आता है। म्यूजिक शुरू होते ही वह बिना किसी झिझक के अपना एक पैर उठाता है और उसे आसानी से अपने कंधे के पीछे तक मोड़ लेता है। इसके बाद वह जमीन पर बैठकर जिस तरह से अपनी टांगों और शरीर को अलग-अलग एंगल में घुमाता है, वह वाकई किसी जादू से कम नहीं लगता। इस पूरे वाकये के दौरान सड़क के किनारे बैठे उसके दोस्त लड़के के इस अतरंगी टैलेंट को देखकर हैरान भी होते हैं और जमकर लुत्फ भी उठाते हैं। लड़के के चेहरे पर मौजूद आत्मविश्वास और सहजता यह दर्शाती है कि उसने इसके लिए कड़ी मेहनत की होगी। जिस तरह का वो टैलेंट दिखा रहा था, उसने एक पल के लिए हर किसी को चौंका दिया। देखें वीडियो...

    लड़के का अनोखा टैलेंट

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि ये तो सच में अलग लेवल का टैलेंट है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'chris.poper.05' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडिय को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं यूजर्स वीडियो पर चटकारे लेते हुए जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। कोई इसे 'रबड़ मैन' कह रहा है , तो कोई इसके फ्लेक्सिबल मूव्स की तुलना जिमनास्टिक्स से कर रहा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article