वायरल न्यूज़

एक दिन के लिए टीचर बने तो क्या करोगे? मैडम के सवाल पर बच्चों के जवाबों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, देखें VIDEO

Viral Video: एक प्री-स्कूल में टीचर बच्चों से सवाल पूछती हैं कि अगर आप एक दिन के लिए टीचर बनोगे तो क्या करोगे? इस पर बच्चों ने ऐसा जवाब दिया कि सुनकर आपका दिमाग भी घूम जाएगा।

Image

स्कूली बच्चे का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार- @samarathekindergarten)

Viral Video: बचपन की मासूमियत और उनकी बेफिक्र सोच का कोई जवाब नहीं होता। जब भी बच्चों से कोई सीधा सवाल पूछा जाए, तो उनके जवाब इतने अप्रत्याशित और मजेदार होते हैं कि बड़े से बड़े इंसान के चेहरे पर भी मुस्कान आ जाए। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो (Funny Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक टीचर बच्चों से पूछती हैं कि अगर आपको एक दिन के लिए टीचर बना दिया जाए, तो आप क्या करोगे? बच्चों के जवाब इतने मजेदार थे कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।

    वीडियो की शुरुआत में जब टीचर एक छोटी बच्ची से सवाल करती हैं, तो वह बड़ी मासूमियत से कहती है कि प्रिंसिपल बनऊंगी। वहीं, दूसरे बच्चे की सोच तो और भी आगे निकली। जब उससे पूछा गया, तो उसने सीधा बदला लेने का प्लान बताते हुए कहा कि मैं मैम को होमवर्क दूंगा। एक बच्च ने कहा कि मैं तो स्कूल ही नहीं आऊंगा। एक छोटे से बच्चे ने ईमानदारी की हद पार करते हुए कहा कि अगर वो टीचर बना तो स्कूल ही नहीं आएगा। एक ने कहा कि सबको डांस कराऊंगा। एक नटखट बच्चे ने टीचर बनते ही पूरी क्लास में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के जेठलाल की तरह डांस कराने का फैसला किया। एक प्यारे से बच्चे का दिल इतना बड़ा था कि उसने पढ़ाई-लिखाई छोड़कर पूरी क्लास को आइसक्रीम पार्टी देने की बात कही। देखें वीडियो...

    बच्चे ने बनाया अनोखा माहौल

    वीडियो देखकर आप भी जरूर ठहाके लगा रहे होंगे। इतना ही नहीं कई लोग तो बार-बार इस वीडियो को देख रहे होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को samarathekindergarten नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस क्यूट वीडियो को कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, तीन लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, वीडियो पर यूजर्स एक से एक मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मैम को होमवर्क देने वाले बच्चे की दूरदर्शिता की दाद देनी पड़ेगी। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि बच्चे मन के सच्चे होते हैं, उन्हें टीचर बनकर भी सिर्फ मस्ती और आइसक्रीम ही सूझ रही है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article