वायरल न्यूज़

Viral Video: ना फाइन भरने की टेंशन, ना चाबी छीनने का डर, पुलिस सामने आई तो शख्स ने बाइक ही कंधे पर उठा लिया

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार और हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में ट्रैफिक पुलिसकर्मी को देखकर चालान या चेकिंग के डर से एक युवक अपनी बाइक को चलाकर ले जाने के बजाय कंधे पर उठाकर ही निकल पड़ता है।

Image

इंसान है या बाहुबली (तस्वीर साभार- @iam_mahendra4166)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन ऐसे कई मजेदार वीडियो (Trending Video) देखने को मिलते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनपर यूजर्स को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप ठहाके भी लगाएंगे और हैरान भी होंगे। क्योंकि, एक शख्स ने भीड़भाड़ वाली जगह पर ऐसा काम किया, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया।

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी चालान काटने की तैयारी में खड़ा है। तभी एक युवक अपनी बाइक के पास पहुंचता है। चालान के डर से या चेकिंग से बचने के लिए, वह बाइक स्टार्ट करने के बजाय उसे सीधे अपने कंधों पर उठा लेता है और सड़क पर बेफिक्र होकर पैदल चलने लगता है। युवक को सड़क पर भारी-भरकम बाइक कंधे पर उठाकर ले जाते देख आसपास मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं। वहां खड़े युवक-युवतियां और राहगीर अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाते और उसे मुड़-मुड़कर देखने लगते हैं। वहीं, ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी यह अनोखा नजारा देखकर भौचक्का रह जाता है। तो आप भी पहले इस वीडियो को देखें...

    शख्स का हैरतअंगेज कारनामा

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोचे रहे होंगे कि ये इंसान है या बाहुबली। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को iam_mahendra4166 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को कई लाख लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, चार लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि लगता है भाई जिम में वर्कआउट के बजाय बाइक उठाता है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि चालान बचाने के लिए बंदे ने कौन सा न्यूटन का नियम लगा दिया? तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article