वायरल न्यूज़

Viral Video: गुस्से में ऐसा काटा कि दांत ही फंस गया! दरियाई घोड़ों की लड़ाई देख दहल जाएंगे आप

दो दरियाई घोड़ों की खतरनाक लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लड़ाई के दौरान एक हिप्पो का नुकीला दांत दूसरे के शरीर में फंस गया।

Image

दो दरियाई घोड़ों की लड़ाई की वीडियो हुआ वायरल (Instagram/@latestkruger)

सोशल मीडिया पर आए दिन जंगली जानवरों के हैरान करने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई बार ये वीडियो जंगल की खूबसूरती दिखाते हैं, तो कई बार जानवरों की खतरनाक लड़ाई भी देखने को मिलती है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो विशालकाय दरियाई घोड़े (हिप्पो) आपस में इतनी भयानक लड़ाई करते दिख रहे हैं कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो जाए।

दो दरियाई घोड़ों की खतरनाक जंग

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि दो दरियाई घोड़े आमने-सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं। उनमें से एक ने दूसरे पर कुछ इस तरह से हमला बोला कि उसे देखने वालों के दिल दहल जाएं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक दरियाई घोड़ा अपना बड़ा सा दांत दूसरे दरियाई घोड़े के पेट में घुसा रखा है। उसके हमले से दूसरे दरियाई घोड़े का पेट फट गया है और उसके पेट से खून बह रहा है। वहीं घायल पड़ा हिप्पो खुद को छुड़ाने के लिए पूरी ताकत लगाते नजर आ रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

घायल हिप्पो के पेट में फंसा दूसरे हिप्पो का दांत

वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि एक दरियाई घोड़े का लंबा नुकीला दांत दूसरे हिप्पो के शरीर में जाकर अंदर फंसा हुआ है। घायल दरियाई घोड़ा बार-बार भागने की कोशिश करता है, लेकिन हमलावर का दांत उसके शरीर में फंसा ही रह जाता है। काफी देर की मशक्कत के बाद घायल हिप्पो आखिरकार खुद को छुड़ाने में सफल हो जाता है और मौका मिलते ही वह वहां से भाग खड़ा होता है। जिसके बाद यह वीडियो यहीं पर खत्म हो जाता है।

वीडियो देख खड़े हो गए लोगों के रोंगटे

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @latestkruger नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "जंगल का जीवन जितना रोमांचक है, उतना ही खतरनाक भी है।" दूसरे ने लिखा, "इतनी खौफनाक लड़ाई आज तक नहीं देखी।"

अक्सर इलाके को लेकर आपस में भिड़ जाते हैं दरियाई घोड़े

वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, नर दरियाई घोड़े अक्सर अपने इलाके और प्रभुत्व को लेकर आपस में लड़ते हैं। उनकी लड़ाई बेहद खतरनाक होती है क्योंकि उनके लंबे और मजबूत दांत गंभीर चोट पहुंचा सकते हैं। कई बार ऐसी लड़ाइयों में एक जानवर बुरी तरह घायल भी हो जाता है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article