वायरल न्यूज़

Video: बच्चे से छीनकर चिप्स खा गया छोटा सा डॉगी, क्यूटनेस पर फिदा हो गई इंटरनेट की जनता

Viral Video: वीडियो में आप देख पाएंगे कि डॉगी और बच्चा किसी कमरे में बैठे हैं। आप देख पाएंगे कि बच्चा बेहद ही फनी अंदाज में रो रहा है, वहीं क्यूट डॉगी उससे कुछ छीनने की कोशिश कर रहा है।

Image

वायरल वीडियो (इंस्टाग्राम- childhumor67)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जिसे देखकर यूजर्स अपना दिल हार बैठते हैं। इन दिनों इंटनरेट पर इसी तरह का एक क्यूट वीडियो यूजर्स का दिल जीत रहा है। यह वीडियो एक प्यारे से बच्चे और एक क्यूट डॉगी से जुड़ा है। आप देख पाएंगे कि बच्चा जितना प्यारा है, डॉगी भी काफी ज्यादा क्यूट है। सबसे ज्यादा क्यूट हैं डॉगी की हरकतें। यह वीडियो ऐसा है, जिसमें डॉगी और बच्चे के बीच एक चिप्स के लिए प्यारी छीनाझपटी देखने को मिल रही है।

दिल जीत लेने वाला वीडियो वायरल

वायरल वीडियो यूजर्स के दिल जीत रहा है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि डॉगी और बच्चा किसी कमरे में बैठे हैं। आप देख पाएंगे कि बच्चा बेहद ही फनी अंदाज में रो रहा है, वहीं क्यूट डॉगी उससे कुछ छीनने की कोशिश कर रहा है। दरअसल, बच्चे ने अपने हाथ में एक चिप्स पकड़ा हुआ है। इसी चिप्स को लेकर दोनों में क्यूट छीनाझपटी हो रही है। वीडियो के अंत में जो देखने को मिलता है, वह काफी ज्यादा प्यारा है। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि डॉगी उस बच्चे से चिप्स छीनने की कोशिश में आखिर में कामयाब हो जाता है। वहीं बच्चा चाहकर भी चिप्स खा नहीं पाता है। यहां तक कि वह एक बार चिप्स को अपने मुंह में भी भर लेता है, लेकिन डॉगी उसके मुंह से चिप्स निकाल लेता है। इस दौरान बच्चा क्यूट अंदाज में रोता नजर आता है। अंत में आप देख पाएंगे कि चिप्स खाकर डॉगी ऐसे बर्ताव करता है, जैसे उसे कुछ पता ही न हो। इस दिल छू लेने वाले वीडियो को childhumor67 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article