वायरल न्यूज़

Viral: फेवरेट मावा गुजिया की जगह खिलाई मसालेदार कचौड़ी, हथिनी गोरी ने हलवाई को उठाकर पटका

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 12:03 PM IST

Hathini Gori Of Rajasthan: दुकानदार ने हथिनी गोरी को मावा गुजिया की बजाय खाने के लिए मसालेदार कचौड़ी दे दी। इससे हथिनी को इतना गुस्सा आया कि उसने दुकानदार को उठाकर जमीन पर पटक दिया। सिर्फ यही नहीं हथिनी ने दुकानकार को अपनी सूंड में फंसाकर सड़क पर घसीटा भी।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुकानदार ने गलती से हथिनी को खिलाई कचौड़ी
  • मसालेदार कचौड़ी खाकर हथिनी गोरी का आया गुस्सा
  • हथिनी गोरी को बचपन से पसंद थी मावा गुजिया

Hathini Gori Of Rajasthan: राजस्थान के जयपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक हथिनी को उसकी फेवरेट मावा गुजिया नहीं खिलाने पर दुकानदार को बड़ी सजा झेलने को मिली। दरअसल, दुकानदार ने मावा गुजिया की जगह हथिनी को मसालेदार कचौड़ी खाने के लिए दे दी थी। इससे चिढ़कर हथिनी ने दुकानदार को उठाकर पटक दिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं और अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। मामला जयपुर जिले के आमेर से सामने आया है। हथिनी का नाम गोरी है।

हथिनी गोरी को पसंद की मावा गुजिया

हथिनी गोरी पिछले 17 सालों से आमेर किले में आने वाले पर्यटकों को सवारी करवाती है। वह हर सवारी के बाद मावा गुजिया खाने की शौकीन है। जिससे वह इलाके में दुकान लगाने वाले हलवाई के पास जाकर मावा गुजिया खाती है। हालांंकि, इस बार दुकानदार ने उसे मावा गुजिया की बजाय खाने के लिए मसालेदार कचौड़ी दे दी। इससे हथिनी गोरी को गुस्सा आ गया और उसने दुकानदार को उठाकर जमीन पर पटक दिया। सिर्फ यही नहीं हथिनी ने दुकानकार को अपनी सूंड में फंसाकर सड़क पर घसीटा। इससे दुकानदार बुरी तरह घायल हो गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती करवाया गया।

हथिनी गोरी को आया भयंकर गुस्सा

घटना सोमवार की है। हमेशा शांत रहने वाली गोरी का गुस्सा देखकर आस-पास के लोग भी डर गए। रिपोर्ट के अनुसार, गोरी सोमवार को मावा गुजिया खाने के लिए रूपनारायण कूलवाल नामक दुकानदार के पास गई थी। इस दौरान दुकानदार ने गलती से गोरी को गुजिया की जगह गर्म-गर्म मसालेदार कचौड़ी खाने के लिए दे दी। इससे हथिनी गोरी काफी नाराज हो गई। बता दें कि इलाके में सभी को पता था कि गोरी गुजिया ही खाती है। बताया जाता है कि सोमवार को दुकान हथिनी गोरी के साथ दो अन्य हाथी भी आए थे। इस वजह से दुकानदार से गलती हो गई और उसने गौरी को भी कचौड़ी खिला दी। बताया जाता है कि इब्राहिम मंसूरी गोरी की मां को दूसरे राज्य से लेकर आए थे। तब वह गर्भवती थी। साल 2002 में गोरी का जन्म आमेर में हुआ। तब उसका जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया गया था। इसमें बड़े-बड़े राजनेता शामिल हुए थे।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article