वायरल न्यूज़

VIDEO:रिपोर्टिंग के दौरान रिपोर्टर के साथ गजराज ने किया अनोखा मजाक, देखकर नहीं रुकेगी हंसी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 15, 2022, 01:04 PM IST

Hathi Ka Funny Video: हाथियों के बीच खड़े होकर एक रिपोर्टर रिपोर्टिंग कर रहा था। तभी एक गजराज उसके साथ मजे लेने लगता है। जिस अंदाज में हाथी रिपोर्टर के साथ मस्ती करता है, उसे देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं।

Image

हाथी ने मौज ले ली...

KEY HIGHLIGHTS
  • रिपोर्टर के साथ अनोखे अंदाज में मस्ती कर रहा था हाथी
  • गजराज का अंदाज देख लोगों की नहीं रुक रही है हंसी
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Hathi Ka Video: सोशल मीडिया आज के समय में ऐसा जरिया बन चुका है, जहां रोजाना सैकड़ों-हजारों की तरह चीजें शेयर होती रहती हैं। इनमें कुछ मामले हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ को देखकर तो आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, मामला चाहे जो भी हो यूजर्स जमकर चटकारे लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक और मजेदार वीडियो (Funny Video) सामने आया है, जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी को रोक पाए। क्योंकि, इस वीडियो (Elephant Viral Video) में गजराज ने एक रिपोर्टर के साथ ऐसा मजाक किया, जिसे देखकर लोगों का दिन बन जाएगा।

आमतौर पर हाथी को देखकर लोग डर जाते हैं। क्योंकि, जब उसे गुस्सा आता है तो वो काफी विकराल रूप धारण कर लेता है और जमकर तांडव मचाने लगता है। हालांकि, कई बार वो इंसानों के साथ जमकर मस्ती भी करता है। बच्चों के साथ खेलता भी है। जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको गजराज (Trending Video) का अनोखा अंदाज देखने को मिलेगा। क्योंकि, वो एक रिपोर्टर के साथ जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं रिपोर्टर हाथियों के बीच खड़े होकर लाइव रिपोर्टिंग कर रहा था। तभी एक हाथी उसके साथ अनोखे अंदाज में मजाक करने लगता है। हाथी कभी रिपोर्टर का नाक खींचता है, तो कभी सिर पर सूंड से मजे लेता है। देखें वीडियो...

हाथी ने मौज करा दी...

वीडियो (Viral Video) देखकर आप भी जरूर ठहाके लगा रहे होंगे। क्योंकि, जिस तरह से हाथी रिपोर्टर के साथ मजे ले रहा है, उसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाए। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@buitengebieden' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 17 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 62 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article