Stunt With Cockroach Spray: इंटरनेट की दुनिया में वायरल होने का भूत कुछ लोगों के सिर पर इस कदर सवार है कि वे अपनी जान की भी परवाह नहीं करते। ऐसे खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं, जिन्हें देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा शॉकिंग वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे - आखिर ये क्या हो रहा है?
वीडियो में एक शख्स को देखिए, एक हाथ में कॉकरोच मारने वाला स्प्रे और दूसरे में एक गुब्बारा। अगली ही पल वो उस गुब्बारे में स्प्रे की जहरीली हवा भरता है। फिर जेब से लाइटर निकालता है और उस गुब्बारे को आग लगाने की कोशिश करता है। और फिर होता है एक भयानक धमाका! धमाका इतना ज़ोरदार था कि शख्स की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई और वो अपनी जान बचाकर भागता नज़र आया।
कॉकरोच हिट स्प्रे से जानलेवा स्टंट
इस खतरनाक करतब को देखने के बाद ज्यादातर लोगों का यही कहना है कि आखिर लोग चंद लाइक्स और व्यूज के लिए अपनी जिंदगी को खतरे में क्यों डाल रहे हैं? यह वीडियो इंस्टाग्राम पर 'tarun_bliz' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे हजारों लोग देख चुके हैं और हैरानी जता रहे हैं। क्या वाकई में वायरल होने की सनक इतनी बढ़ गई है कि लोगों को अपनी जान की भी परवाह नहीं रही? यह सोचने वाली बात है।
