भारत में लोगों के खुराफाती दिमाग का कोई जवाब नहीं हैं। इसका जीता जागता उदाहरण हाल में ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखने को मिला। जहां सरकार ने प्लास्टिक की बोलत, केन या खुले में पेट्रोल देने से मना किया तो एक शख्स ने उसका भी तोड़ निकाल लिया और वह अपनी बाइक की टंकी खोलकर पेट्रोल पंप पर लिए जा पहुंचा। शख्स के इस कारनामे का वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है।
बाइक की टंकी लेकर पेट्रोल भरवाने पहुंचा शख्स
वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स अपनी बाइक की टंकी को खोलकर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने पहुंचा हुआ है। एक महिला पेट्रोलकर्मी को उस टंकी में पेट्रोल भरते देखा जा सकता है। हालांकि एक पुलिसकर्मी उस शख्स को उसके इस खुराफात के लिए टोकता भी है लेकिन वह उसकी बातों को हल्के-फुल्के अंदाज में टाल देता है। पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने के इस अंदाज को देख वहां मौजूद लोग उस शख्स का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहे हैं। पेट्रोल भर जाने के बाद वह बाइक की टंकी को लेकर चल पड़ता है।ये भी पढ़ें:
वीडियो पर ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन
इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तामम लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जहां लोगों ने उस शख्स के इस जुगाड़ को बहुत ही उम्दा किस्म का बताया और उसके इस हरकत से दंग रह गए। साथ ही कुछ लोगों ने कहा कि भारत में जुगाड़ और जुगाड़बाजों की कोई कमी नहीं है, इनके पास हर एक चीज का तोड़ है।डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
