Difference Between Basic And Standard Maths: सीबीएसई (CBSE) यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन कक्षा 10वीं में गणित विषय चुनते समय विद्यार्थियों को बेसिक मैथ्स और स्टैंडर्ड मैथ्स में से किसी एक का विकल्प चुनना होता है। दोनों विषयों का पाठ्यक्रम लगभग समान होता है, लेकिन प्रश्नों की कठिनाई का स्तर थोड़ा अलग होता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि बेसिक और स्टैंडर्ड मैथ्स में क्या अंतर होता है। अगर आप भी नहीं जानते हैं तो यहां समझ लीजिए।
What Is Basic Maths: बेसिक मैथ्स क्या होता है
सबसे पहले बेसिक मैथ्स की बात करें तो, यह उन छात्रों के लिए होती है जो कक्षा 10वीं के बाद गणित को मु्य विषय के रूप में आगे नहीं पढ़ना चाहते हैं। इसमें सवालों का स्तर स्टैंडर्ड मैथ्स की तुलना में आसान रखा जाता है। आसान शब्दों में कहें तो इसका उद्देश्य गणित के प्रति छात्रों का डर कम करना और बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करना होता है।
What Is Standard Maths: स्टैंडर्ड मैथ्स क्या होता है
वहीं स्टैंडर्ड मैथ्स में सवालों का स्तर थोड़ा कठिन होता है। इसमें परीक्षाओं में थोड़ा घुमा फिराकर सवाल पूछे जाते हैं। इसमें गणितीय अवधारणाओं की समझ, सवालों को हल करने की क्षमता और फॉर्मूले का सही इस्तेमाल महत्वपूर्ण होता है। जेईई मेन, एडवांस्ड की तैयारी की योजना बनाने वाले उम्मीदवारों के लिए यह बेस्ट होता है।
Basic And Standard Maths Difference: बेसिक और स्टैंडर्ड मैथ्स में अंतर प्वाइंट वाइज समझें
- बेसिक मैथ्स की परीक्षा अपेक्षाकृत आसान होती है, जबकि स्टैंडर्ड मैथ्स में सवाल कठिन हो सकते हैं।
- दोनों का मुख्य पाठ्यक्रम समान होता है, लेकिन प्रश्नों की प्रकृति और कठिनाई का स्तर अलग होता है।
- बेसिक मैथ्स लेने वाले विद्यार्थियों को 11वीं में गणित पढ़ने के लिए सीबीएसई के लागू नियमों की जानकारी लेनी चाहिए।
- स्टैंडर्ड मैथ्स आगे गणित और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों की पढ़ाई की तैयारी में उपयोगी है।
- आगे गणित नहीं पढ़ने की योजना वाले छात्र बेसिक और गणित को जारी रखने के इच्छुक छात्र स्टैंडर्ड मैथ्स चुन सकते हैं।
यहां आप बेसिक मैथ्स और स्टैंडर्ड मैथ्स में अंतर समझ सकते हैं।
