एजुकेशन

CRPF Constable Recruitment 2026: कांस्टेबल-हेड कांस्टेबल भर्ती के आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, जानें जरूरी दस्तावेज और सिलेक्शन प्रोसेस

CRPF Constable Recruitment 2026: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। भर्ती में हिस्सा लेने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं।

Image

CRPF Constable Recruitment 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

CRPF Constable Recruitment 2026: देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बलों में से एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बड़ा अपडेट है। सीआरपीएफ द्वारा स्पोर्ट्स कोटा के तहत हेड कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) और कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के कुल 521 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 12 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रही है। जो योग्य और मेधावी खिलाड़ी देश सेवा में अपना भविष्य तलाश रहे हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पक जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया के साथ भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी जैसे आवेदन शुल्क, वेतन, आवेदन प्रक्रिया और सिलेक्शन प्रोसेस नीचे दिया गया है।

CRPF भर्ती 2026: मुख्य विवरण और तिथियां

भर्ती से जुड़े मुख्य बिंदुविवरण / शेड्यूल
संयोजक संस्थाकेंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)
पदों के नामहेड कांस्टेबल (GD) और कांस्टेबल (GD)
कुल रिक्त पद521 पद
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि12 अक्टूबर 2026 (सुबह 9:00 बजे से)
आवेदन करने की अंतिम तिथि11 नवंबर 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)
आधिकारिक वेबसाइटrect.crpf.gov.in

क्या है भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि

सीआरपीएफ कांस्टेबल जीडी और हेड कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 नवंबर है। उम्मीदवार रात 11.59 बजे तक आवेदन कर पाएंगे। इसके बाद आवेदन विंडो बंद हो जाएगी और किसी भी स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची

  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट
  • खेल प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • डिजिटल सिग्नेचर
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र

नोट - इन सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करनी होगी। साथ ही जिस दस्तावेज की वैधता खत्म हो गई है उसे अपडेट कराएं और फिर अपलोड करें।

ऑनलाइन आवेदन करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

स्टेप 1 - आवेदन के लिए सबसे पहले सीआरपीएफ की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर विजिट करें।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए 'Sports Quota Recruitment 2026' के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अपनी बेसिक डिटेल्स दर्ज करके पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

स्टेप 4 - प्राप्त लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत व खेल उपलब्धियों से जुड़ी जानकारियां भरें।

स्टेप 5 - अब निर्धारित फॉर्मेट में सभी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

स्टेप 6 - आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म को चेक करने के बाद सबमिट करें।

स्टेप 7 - फॉर्म का अंतिम प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

नोट- उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम सबमिशन से पहले एक बार फॉर्म में दी गई सारी जानकारी को ध्यान से चेक करें। आवेदन में किसी भी प्रकार की गलती होने की स्थिति में उसमें तुरंत सुधार करें। ताकि आपको बाद में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

क्या है आवेदन शुल्क

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये तय किया गया है। जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। यानी यूपीआई, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड आदि। इसके अलावा बता दें कि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क निःशुल्क है। उन्हें आवेदन के दौरान किसी भी प्रकार की फीस का भुगतान नहीं करना है।

क्या है भर्ती के लिए सिलेक्शन प्रोसेस

इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में दस्तावेजों की जांच, खेल की ट्रायल परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और अंत में विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (DME) होगी। इसके आधार पर अंतिम सूची तैयार की जाएगी।

कितना मिलेगा वेतन

भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के तहत हेड कांस्टेबल पद के लिए लेवल-4 लगभग 25,500 – 81,100 रुपये और कांस्टेबल पद के लिए लेवल-3 लगभग 21,700 – 69,100 रुपये तक का वेतन मिलेगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article