शहर

नोएडा में करीब 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, जांच जारी

नोएडा में सोमवार को करीब एक दर्जन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना के बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की।

Image

नोएडा के स्कूलों को बम की धमकी (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

Noida Bomb Threat: नोएडा में सोमवार को करीब एक दर्जन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आईं। जिसके बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। स्कूल परिसरों की जांच की जा रही है।

किन स्कूलों को मिली बम की धमकी

धमकी मिलने वाले स्कूलों में सेक्टर-16 स्थित एपीजे स्कूल, स्टेप बाय स्टेप और डीपीएस जीबीएन समेत अन्य स्कूल शामिल हैं। एहतियात के तौर पर कुछ स्कूलों ने बच्चों को घर भेजना शुरू कर दिया है। मौके पर मौजूद सुरक्षा टीमें स्कूल परिसरों की गहनता से जांच कर रही हैं। फिलहाल धमकी के स्रोत को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article