कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बड़ा ऐलान कर दिया। राहुल गांधी ने कहा कि आज इंडिया ब्लॉक के नेता सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका फाइल करेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि सीजेआई ने उन्हें याचिका दाखिल करने को कहा है, हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और याचिका दाखिल करेंगे।
Times Now नवभारत के सवाल पर क्या बोले राहुल गांधी
प्रेस कांफ्रेंस में जब Times Now नवभारत की ओर से यह सवाल पूछा गया कि जब CJI ने याचिका दायर करने को कहा है, तो फिर मार्च क्यों निकाला जा रहा है? जब CJI खुद SIR मामले की बेंच की अगुवाई कर रहे हैं, तो फिर यह विरोध क्यों?
इस सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कई लड़ाइयां चल रही हैं। सरकार बच्चों और महिलाओं को पीट रही है। वे चाहते हैं कि लोग यह मानें कि भारत पुलिस से डरता है। हम चाहते हैं कि वे यह मानें कि भारत किसी चीज से नहीं डरता। हम सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करते हैं, हमें खुशी है कि उन्होंने हमें आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया है। यह कहना कि आप याचिका दायर कर सकते हैं, आगे बढ़ने का एक रास्ता है। एक वैचारिक लड़ाई और धारणा की लड़ाई चल रही है। हम हर मोर्चे पर जीत रहे हैं।"
सीजेआई ने राहुल-खरगे से मिलने से कर दिया था मना
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष और मैंने CJI को पत्र लिखकर भारतीय लोकतंत्र की हत्या और चुनाव की निष्पक्षता को लेकर अपनी गहरी चिंता जताई। CJI ने हमें जवाब दिया और याचिका दायर करने का निर्देश दिया... आज, INDIA गठबंधन के नेता और मैं साथ मिलकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और यह याचिका दायर करेंगे।"
