वायरल न्यूज़

Jugaad Video: बारिश के पानी में बंद न हो बाइक, गुजराती शख्स ने लगाया बेहद ही अनोखा जुगाड़, आप भी करेंगे तारीफ

Jugaad Video: गुजरात में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है। इस कारण सड़कों पर कई जगह पानी भरने की समस्या हो रही है। आपने देखा होगा कि पानी में बाइक चलाना आसान नहीं होता है। दरअसल, पानी में बाइक का साइलेंसर डूबने के बाद गाड़ी का चलना मुश्किल हो जाता है।

Image

गुजराती शख्स का देसी जुगाड़ (टाइम्स नाउ नवभारत)

Jugaad Video: सोशल मीडिया पर हर दिन जुगाड़ का कोई न कोई वीडियो सामने आता है। भारत के लोगों को वैसे भी जुगाड़ का महारथी माना जाता है। अपने अनोखे जुगाड़ से भारत के लोग ऐसे-ऐसे कारनामे कर जाते हैं, जिसे देखकर विदेश के बड़े-बड़े इंजीनियर भी हैरान रह जाते होंगे। सोशल मीडिया पर भारतीय जुगाड़ की जमकर तारीफ भी होती है। इसी क्रम में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी जुगाड़ के कायल हो जाएंगे।

गुजराती युवक का देसी जुगाड़

टाइम्स नाउ के रिपोर्टर हितेन विट्ठलानी को गुजरात के सूरत की सड़कों पर एक बेहद ही जुगाड़ू युवक मिला। दरअसल, गुजरात में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है। इस कारण सड़कों पर कई जगह पानी भरने की समस्या हो रही है। आपने देखा होगा कि पानी में बाइक चलाना आसान नहीं होता है। दरअसल, पानी में बाइक का साइलेंसर डूबने के बाद गाड़ी का चलना मुश्किल हो जाता है। इसके बाद गुजरात के शख्स ने बेहद ही अनोखा जुगाड़ निकाला। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख पाएंगे कि युवक ने साइलेंसर से एक पाइप जोड़कर उसे सीट के ऊपर बांध लिया। इससे बाइक का साइलेंसर भले ही पानी में डूब गया लेकिन उसके अंदर पानी जाने से रुक गया। इसके बाद बाइक पानी में जाने के बाद भी नहीं रुकेगी। युवक के इस देसी जुगाड़ की चारों तरफ जमकर तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद कह रहे हैं कि वह भी अगली बार पानी में जाने से पहले ऐसा ही जुगाड़ लगाएंगे।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article