वायरल न्यूज़

बंदर को भगा रही थीं दादी, हमला कर खुद फंसी, आगे जो हुआ इस वीडियो में आप खुद देख लें

बंदर भगाने के चक्कर में एक बुजुर्ग महिला ने बंदर से खामखां पंगा ले लिया। दादी ने जैसे ही बंदर को मारने के लिए पत्थर उठाया, वैसे ही बंदर ने पलटवार करते हुए उन पर हमला बोल दिया।

Image

बंदर ने दादी पर किया पलटवार (X/@arojinle1)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग हंसने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर हो गए। वीडियो में एक बुजुर्ग महिला एक बंदर को भगाने की कोशिश करती दिख रही है लेकिन जैसे ही वे आगे बढ़ती हैं, बंदर बहुत तेजी से उन पर झपट पड़ता है। दादी मुश्किल में पड़ जाती हैं, लेकिन यह देखकर वहां मौजूद एक युवक तुरंत तत्पर होकर दादी की ममद के लिए आगे आता है। तब जाकर कहीं मामला संभल पाता है।

बंदर को भगा रही थीं दादी

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दादी गली में मौजूद बंदर को भगाने की कोशिश कर रही हैं। बंदर गली में खड़ी स्कूटी पर उछलते दिख रहा है। तभी दादी उसे डराने के लिए एक पत्थर उठा लेती हैं और उस पर तानकर खड़ी हो जाती हैं। इतने में जब बंदर उन पर झपटने की कोशिश करता है तो वे डर के मारे उस पत्थर को बंदर पर चला देती हैं। मगर जानवरों से पंगा लेना इतना आसान नहीं होता।

दादी पर झपटा बंदर

बंदर तेजी से दादी की ओर झपट पड़ता है और उनके कपड़े को पकड़कर झूलने लगता है। दादी बंदर के इस हमले से डर जाती हैं। मगर दादी के पीछे खड़ा एक युवक तुरंत उनकी मदद के लिए सामने आता है और बंदर को डराकर वहां से भगाता है। यह वीडियो सोशल साइट एक्स पर @arojinle1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 28 लाख लोगों ने देखा और 6800 लोगों ने इसे लाइक किया है।

वीडियो पर लोगों के कमेंट्स

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएँ भी आ रही हैं। जहां कमेंट कर कोई इसे इंस्टैंट कर्मा बता रहा है, तो कोई लिख रहा है दादी को बंदर ऐसे नहीं भगाना था। बंदर को भगाने के लिए या तो शोर करना चाहिए या उन्हें गुलेल दिखाना चाहिए या फिर उन पर पानी फेंकना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा, “दादी ने सोचा होगा कि बंदर डर जाएगा, लेकिन बंदर ने भी दिखा दिया असली बॉस कौन है।”

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article