सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दादी छाई हुई हैं, जिनका अंदाज देखकर लोग हैरान भी हैं और खुश भी। वजह है उनका स्टाइल और स्वैग। वायरल वीडियो में दादी लग्जरी कार Audi ड्राइव करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में उनका टशन देखकर लोग यह कहने को मजबूर हो गए कि “उम्र तो बस एक नंबर है।”
क्या है वीडियो में
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दादी बड़े आराम से ऑडी कार ड्राइव कर रही हैं। उनके साथ कार में एक शख्स भी बैठा है, लेकिन गाड़ी की स्टीयरिंग दादी के ही हाथों में है और वे उसे फुल स्वैग में चला रही हैं। वीडियो की सबसे खास बात यह है कि उनके चेहरे पर जरा भी डर या घबराहट नहीं है। वह बहुत ही आराम से कार को ड्राइव कर ले रही हैं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है जैसे यह उनका रोज का काम हो और वे काफी लंबे समय से ड्राइविंग करती आ रही हों।
ये भी पढ़ें:
लोगों को क्यों पसंद आ रहा है वीडियो
जहां अक्सर लोग बढ़ती उम्र के साथ कई काम छोड़ देते हैं और खाट परकड़ लेते हैं। वहीं, ये दादी 80 की उम्र में भी कार की स्टीयरिंग थामे कार चला रही हैं। उनका यह वीडियो उन लोगों को प्रेरित कर रहा है, जिन्हें लगता है कि समय के आगे किसी की नहीं चलती। वीडियो में दादी का स्टाइल, बॉडी लैंग्वेज और कॉन्फिडेंस देखकर कई लोगों ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में कहा कि दादी ने आजकल के नए छोरों को भी पीछे छोड़ दिया है।
सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @vishal__riderz_jk14 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “ये तो कूल ग्रैनी हैं।” दूसरे ने मजाक में कहा, “दादी ने तो युवाओं की छुट्टी कर दी।” वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि “लाइफ में ऐसी ही एनर्जी चाहिए।”
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
