टीवी मसाला

Bandhan Saat Janamon Ka फेम Anuj Thakur का हुआ निधन, 30 की उम्र में ली आखिरी सांस

Anuj Thakur Death: सीरियल 'बंधन सात जन्मों का' फ़ेम अनुज ठाकुर अब इस दुनिया में नहीं रहे। इस खबर की जानकारी कास्टिंग रूपेश सोनार ने दी, जिससे पूरी टीवी इंडस्ट्री शोक में डूब चुकी है।

Image

बंधन सात जन्मों का फ़ेम अनुज ठाकुर का हुआ निधन/फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Anuj Thakur Death: टीवी दुनिया के गलियारे से एक बड़ी खबर सामने आई है। सीरियल 'बंधन सं जन्मों का' (Bandhan Saat Janamon Ka) फ़ेम टीवी एक्टर अनुज ठाकुर (Anuj Thakur) का निधन हो चुका है। 'बंधन साथ जनमों का' और 'धूम मचाओ धूम' जैसे शोज में नजर आ चुके अनुज के अचानक दुनिया छोड़ देने से उनके परिवार, दोस्तों और पूरी टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। खुद इस खबर की जानकारी कास्टिंग डायरेक्टर रूपेश सोनार ने अपने इंस्टाग्राम पर दी। रूपेश ने ये भी बताया कि कैसे अनुज 30 अक्टूबर की सुबह नींद में ही चल बसे थे। पढिए पूरी खबर टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

(टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: भाग्य लक्ष्मी फेम Maera Mishra बनीं मां, घर आई नन्ही परी)

अनुज ठाकुर का हुआ निधन

टीवी कास्टिंग डायरेक्टर रूपेश सोनार ने बताया कि रोज की तरह सुबह 4:30 बजे अनुज का अलार्म तो बजा, लेकिन उस दिन वह उठे नहीं। जब उनकी मां उन्हें जगाने के लिए उनके पास पहुंचीं, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। रूपेश ने अपने दोस्त को याद करते हुए बताया कि अनुज बेहद खुशमिजाज इंसान थे। उनकी अचानक मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया है। अनुज को रात में दौरा पड़ा था और उसी दौरान उनका निधन हो गया। हमेशा की तरफ अनुज अपना रूटीन फॉलो करता था। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Gaurav Khanna-Shraddha Arya के नए शो के टाइटल से उठा पर्दा)

रूपेश का पोस्ट

रूपेश ने अपने प्यारे दोस्त के लिए पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि तुम अब हमारे बीच नहीं रहे। तुम सिर्फ एक दोस्त ही नहीं, बल्कि मेरे छोटे भाई जैसे थे। हमने साथ मिलकर कई प्रोजेक्ट्स की योजना बनाई थी। मुझे आज भी याद है कि कैसे मैंने तुम्हारे शुरुआती दिनों के संघर्षों को देखा और तुम्हारे पूरे सफर का गवाह बना। ज़िंदगी सच में अनिश्चित है। यह मानना बहुत दुखद है कि तुम इतनी जल्दी चले गए। यह खबर सच नहीं लगती। तुम्हें हमेशा याद रखा जाएगा, भाई। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे। मंगलवार की सुबह।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article