बिजनेस

दिवाली से पहले बाजार में धमाका! Sensex 900, Nifty 250 अंक उछला

शेयर बाजार में नवंबर की शुरुआत धमाकेदार हुई है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी सहित पूरे बाजार में खरीदारी का जोरादार ट्रेंड है। पांच दिन में सेंसेक्स और निफ्टी में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है।

Image

शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी

Stock Market Today : शेयर बाजार में नवंबर के पहले कारोबारी दिन जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। खासतौर पर जिस तरह पिछले 5 सत्र में बाजार में खरीदारी के मजबूत ट्रेंड के चलते ओवरऑल मार्केट कैप में 23 लाख करोड़ से ज्यादा का इजाफा हुआ है।

Sensex 900, Nifty 250 अंक उछला

2 नवंबर को शुरुआती कारोबार में Sensex करीब 900 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाकर 75,459.29 तक पहुंच गया है। इसी तरह निफ्टी 250 अंक से ज्यादा उछलकर 23,324.20 तक पहुंच गया है। बेंचमार्क इंडेक्स में खासतौर पर Reliance Industries में जोरदार तेजी ने भी बाजार का मूड बदलने में अहम भूमिका निभाई। रिलायंस की तेजी के पीछे कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी निवेशकों को राहत मिली।

5 दिन में 23 लाख करोड़

पिछले पांच दिन में भारतीय शेयर बाजार में खरीदारी के मजबूत ट्रेंड की वजह से ओवरऑल मार्केट कैप में 23 लाख करोड़ से ज्यादा का इजाफा हुआ है। पिछले सप्ताह यानी सोमवार यानी 26 अक्टूबर को भारतीय बाजार का कुल मार्केट कैप 4,56,45,635.927 करोड़ रुपये था, जो आज 2 नवंबर को बढ़कर 47975903.92 करोड़ हो गया है। इस तरह पांच कारोबारी सत्र में 23,30,267.993 करोड़ का इजाफा हुआ है।

निफ्टी सेंसेक्स में 5 दिन में बड़ा उछाल

पिछले 5 कारोबारी दिनों में शेयर बाजार ने शानदार रिकवरी की है। इस दौरान Nifty 50 करीब 571.40 अंक (2.51%) चढ़ा, जबकि BSE Sensex में 1,865.60 अंक (2.53%) की तेजी दर्ज की गई। 26 अक्टूबर को निफ्टी 22,753.20 और सेंसेक्स 73,606.75 पर बंद हुआ था, जो 2 नवंबर को सुबह 9:53 बजे क्रमशः 23,324.60 और 75,472.35 पर पहुंच गए। यानी दिवाली से पहले दोनों प्रमुख सूचकांकों में ढाई फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज हुई।

बाजार में क्यों आई तेजी?

शेयर बाजार में तेजी की सबसे बड़ी वजहों में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी भी शामिल है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड करीब 3.23% गिरकर 109.77 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इससे पहले शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड 118 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया था। क्रूड में नरमी की वजह से खासतौर पर ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई है। इस सेक्टर की लीडिंग कंपनी रिलायंस का शेयर जहां 6 फीसदी उछल गया है। वहीं, पूरा इंडेक्स 3 फीसदी से ज्यादा उछल गया है।

इसके अलावा क्रूड में नरमी के साथ ही त्योहारी सेल्स के आंकड़ों ने ऑटो इंडस्ट्रीज में भी निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ाई है। पहले, माना जा रहा था कि त्योहारी सीजन में खपत कम होगी, लेकिन ज्यादातर सेक्टर के आंकड़ों में मजबूत मांग और खर्च के पैटर्न ने निवेशकों में जोश भर दिया है।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article