Shah Rukh Khan's Birthday Special: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान आज यानी 2 नवंबर को अपना जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उनके फैन्स लगातार अभिनेता को सोशल मीडिया के माध्यम से जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। आज हम आपको शाहरुख खान की उन 5 ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। आइए शाहरुख खान की इन फिल्मों की लिस्ट पर डालें नजर...
फराह खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन सहित कई कलाकार नजर आए थे। इस मूवी ने 203 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
राजकुमार हिरानी द्वारा डायरेक्ट की गई शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। यह फिल्म भारत में 212.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही थी।
शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इस मूवी का लाइफटाइम बिजनेस 227.13 करोड़ रुपये रहा था। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था।
'पठान' शाहरुख खान की कमबैक फिल्म है। इस मूवी को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया था। फिल्म का लाइफटाइम बिजनेस 543.05 करोड़ रुपये था।
'जवान' में शाहरुख खान ने डबल रोल प्ले किया था। फिल्म को एटली कुमार ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म 643.87 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही थी।