वायरल न्यूज़

Viral Video: इसे कहते हैं स्वैग...चटकारे लेकर आइसक्रीम खा रहा था बकरा, लोग बोले-माहौल बना दिया

viral video: सोशल मीडिया पर काफी अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बकरा चटकारे लेते हुए आइसक्रीम खा रहा था। जिसने भी इस नजारे को देखा वो एक पल के लिए जरूर चौंक गया।

Image

बकरे का अनोखा स्वैग (तस्वीर साभार- @power_star_jcb_3dxplus)

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना एक से एक अनोखे वीडियो वायरल (Today Viral Video) होते रहते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों का दिमाग चकरा जाता है। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर लोग झूमने पर मजबूर हो जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसके अलावा कुछ वीडियो दिन बनाने वाले होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बकार (Goat Video) चटकारे लेते हुए आइसक्रीम खा रहा था। यकीन मानिए, इस वीडियो को देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए उछल पड़ेंगे। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और जमकर चटकारे ले रहे हैं।

आप सबने आज तक कई तरह के वीडियो देखे होंगे। इनमें कुछ वीडियो ऐसे भी होंगे, जिनके बारे में सोचा तक नहीं होगा। कुछ वीडियो पर तो यकीन तक नहीं हुआ होगा। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक बकरा चटकारे लेते हुए मजे से आइसक्रीम खा रहा है। जिस अंदाज में बकरा बाइट लेकर आइसक्रीम खा रहा था, उसने सबको चौंका दिया। आप भी देखें ये मजेदार वीडियो...

बकरे का स्वैग

वीडियो देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे सच में इसका स्वैग तो नेक्स्ट लेवल का है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'power_star_jcb_3dxplus' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे अब तक पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं। किसी का कहना है कि लगता है बकरे को भी काफी गर्मी लग रही है। कुछ का कहना है कि जमाना बदल गया है भाई। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article