वायरल न्यूज़

Viral Video: लड़की ने बनाया बिन बुलाए शादी में जाने का प्लान, आगे जो कुछ हुआ देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपने दोस्तों के साथ बिना बुलाए एक शादी में जाने का प्लान करती है।आगे जो कुछ भी उसके साथ होता है, वह देख लोगों की हंसी रोके नहीं रुकी।

Image

लड़की का वीडियो हुआ वायरल (Instagram/@ghumakkadlaali)

बिन बुलाए किसी शादी में जाना कई लोगों को लिए काफी रोमांचक होता है। इसी रोमांच को महसूस करने के लिए एक लड़की ने अपने दोस्तों के साथ बिन बुलाए ही शादी में जाने का प्लान बनाया। जिसके बाद जो कुछ भी उसके साथ हुआ वह देख लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बिना बुलाए ही शादी में पहुंची लड़की

वीडियो में लड़की को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि बहुत दिन से उसका बिन बुलाए किसी की शादी में जाने का मन था और अपने इसी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए वह अपने दोस्तों के साथ आस-पास के जगहों पर शादी समारोह की खोज में निकल पड़ती है। लेकिन उसे इतना बड़ा कार्यक्रम कहीं नहीं मिला।

शादी वाला घर समझकर घुस गई लड़की

ऐसे में उसे बाद में एक ऐसी जगह दिखती है, जहां कुछ लोगों की भीड़ थी। लड़की को लगता है कि शायद इस जगह शादी समारोह चल रहा है। वह अपने दोस्तों के साथ उस शादी समारोह में घुस जाती है। पहले तो उसके दोस्तों को इस काम में बहुत डर लगता है लेकिन वे हिम्मत बांधकर उसके साथ खड़े रहते हैं।

बाद में पता चली सच्चाई

वीडियो में आगे लड़की को हैरानी होती है कि ये शादी कैसी है जो यहां पर बहुत कम लोग दिखाई दे रहे हैं। खाने के स्टॉल्स पर भी ज्यादा भीड़ नहीं है। ऐसे में जब वह लड़की अपने दोस्त के साथ खाना खाकर वापस लौट रही होती है, तब उसे पता चलता है कि जहां वह अपने दोस्त के साथ बिन बुलाए शादी में मेहमान बनकर गई थी, वह कोई शादी नहीं बल्कि किसी की मैरिज एनिवर्सरी की दावत थी। वायरल हो रहे इस वीडियो को यूट्यूब पर @ghumakkadlaali नाम के चैनल से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article