वायरल न्यूज़

क्या यही है दिन-रात तरक्की करने वाले जापान का असली चेहरा! मेट्रो में रोते हुए शख्स के वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस

सोशल मीडिया पर जापान का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बताया जा रहा है कि एक शख्स ऑफिस से घर जाते वक्त मेट्रो में खाना खा रहा था और उस पर काम का लोड इतना ज्यादा था कि खाना खाते वक्त भी उसकी आंखों से आंसू निकल रहे थे।

Image

मेट्रो में बैठकर रोता दिखा शख्स (X/@mog_russEN)

आज जापान हर क्षेत्र में दिन-रात तरक्की कर रहा है। कहने को तो तकनीक के मामले में वह दुनिया से कई साल आगे निकल चुका है लेकिन इसके लिए वहां के लोग कौन सी कीमत चुका रहे हैं, उसकी एक झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखने को मिला। जिसे देख इंटनेट यूजर्स के बीच अब बहस छिड़ गई है। लोग वीडियो पर कमेंट कर पूछ रहे हैं कि क्या दिन-रात तरक्की करने वाले जापान का असली चेहरा यही है।

मेट्रो में बैठकर रोते दिखा शख्स

वायरल वीडियो के कैप्शन में नजारा जापान के मेट्रो का बताया जा रहा है। जहां एक शख्स दफ्तर से घर लौटते वक्त मेट्रो में खाना खा रहा है। साथ ही उसकी आंखों से आंसू भी निकल रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि शख्स के इन आंसुओं के पीछे की वजह वहां का वर्क प्रेशर है। लोगों पर काम का इतना लोड है कि उन्हें ऑफिस में खाने तक का समय नहीं मिलता और वर्क लाइफ बैलेंस नाम की कोई चीज नहीं बची है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स मेट्रो में बैठा खाना खा रहा है और सिसक-सिसक कर रो भी रहा है।

वीडियो पर लोगों ने दी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया

वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @mog_russEN नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर जापान के वर्क कल्चर पर प्रतिक्रिया देते हुए अपनी बात रख रहे हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, "अगर कोई काम के प्रेशर की वजह से रो रहा है, तो यह एक सीरियस प्रॉब्लम है।" दूसरे ने लिखा, "जापान में नौकरी करना कोई मजाक नहीं।" तीसरे ने लिखा, "अनलिमिटेड पैसे की दुनिया में और लिमिटेड रिसोर्स वाले देश में रहना, जो न तो US की तरह कॉलोनियों का शोषण करने वाला एम्पायर है, यही हर जिंदा इंसान की किस्मत है। यह एक रैट रेस है जो पैसे की सेवा करती है, न कि पैसा आपकी सेवा करता है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article