वायरल न्यूज़

अजब-गजब! लड़की ने चलाई ऐसी साइकिल, देख दंग रह जाएंगे आप

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 26, 2023, 05:28 PM IST

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद पहले तो आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। लेकिन इस वीडियो को पूरा देखने के लिए आपकी हंसी नहीं रुकने वाली है। देखें ये मजेदार वीडियो...

Image

लड़की ने चलाई लड़कों से बनी बेहतरीन साइकिल (Photo Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की ने चलाई लड़कों से बनी साइकिल
  • वीडियो देख सिर चकरा जाएगा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Girl rides a Strang Bicycle Viral Video: कहते हैं कि इंसान चाहे जितना भी बड़ा हो जाए लेकिन अपने अंदर छिपे बचपने को वह मार नहीं सकता है। वह हमेशा जिंदा रहता है, बस उसे बाहर आने का एक मौका चाहिए होता है, जो सही समय आने पर ही मिलता है। कुछ ऐसा ही यह वीडियो है, जिसे देखने के बाद आपके अपना बचपन याद आ जाएगा। और तो और आप इसे देखने के बाद खूब हसेंगे भी।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़की साइकिल चला रही है लेकिन वह कोई आम साइकिल नहीं है, जैसा आप सोच रहे हैं। यह साइकिल चार लड़कों द्वारा बनाई गई है। यानी कि साइकिल लड़कों से बनाई गई है, जिसे बड़ी ही खूबसूरती से उन सभी ने मेनटेन किया है और इस पर एक लड़की सवारी कर रही है। इस साइकिल को देखने के बाद आप भी इसे बेस्ट साइकिल का खिताब देने वाले है। और हां, इन सभी लड़कों और लड़की की इस खूबसूरत सी कड़ी को देखकर आपको मजा भी खूब आने वाला है। तो देखिए ये मजेदार वीडियो...

लड़की ने चलाई गजब की साइकिल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। इसमें से एक यूजर ने लिखा है कि टीम वर्क काफी अच्छा है। वहीं, दूसरे यूजर ने चटकारे लेते हुए लिखा कि अगर मैं इसका फ्री टिकट नहीं जीतता हूं तो इसमें पार्टिशिपेट कैसे करूं? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को 'acrojames' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article