वायरल न्यूज़

Girl Dance Video: लंगूर के साथ रील बनाने लगी लड़की, तभी जो हुआ देखकर हंसी ना रुकेगी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 2, 2025, 10:15 AM IST

Girl Dance Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि लड़की ने छत पर लंगूर देखे तो तुरंत उनके साथ वीडियो बनाने पहुंच गई। मगर यही उसकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई। फिर जो दिखा हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

Image

वायरल वीडियो इतना मजेदार है कि देखते ही हंसी छूट जाएगी। (Photo/Twitter)

Girl Dance Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर अभी एक वीडियो ने लोगों को हंसा-हंसाकर बेहाल कर दिया है। वीडियो एक लड़की से जुड़ा है जो एक लंगूर के साथ रील शूट करने पहुंची है। लड़की वीडियो को चार चांद लगाने के लिए ठीक लंगूर के करीब में जाकर खड़ी हो गई। मगर बेचारी रील पूरी बना पाती तभी लंगूर बुरी तरह बिगड़ गया। फिर उस लड़की का ऐसा हाल किया जिसे वो शायद जिंदगीभर भी नहीं भूल पाएगी। लड़की और लंगूर का ये वीडियो इतना मजेदार है कि अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है।

लंगूर ने कर दिया बेहाल

शुरुआत से वीडियो में देखेंगे कि छत पर अलग-अलग जगह कई लंगूर बैठे हुए हैं। ठीक इसी वक्त लड़की भी किसी काम से छत पहुंची। यहां उसने लंगूरों को देखा और दिमाग में रील शूट करने का आइडिया आया। लड़की ने तुरंत सारा सेटअप तैयार किया और कैमरा एंगल भी सेट कर लिया। अब बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना बजता है और लड़की लंगूर के करीब जाकर डांस करती है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो खूब मजेदार भी लगता है। मगर फिर जो कुछ हुआ उसकी बेचारी ने कल्पना तक नहीं की होगी।

यहां देखें वीडियो

पकड़ लिए बाल

आखिर में देखेंगे कि लड़की लंगूर के और करीब जाती है। इधर लड़की के करीब पहुंचे ही लंगूर ने लड़की के बाल पकड़ लिए और अपनी तरफ खींचने लगा। फ्रेम में आगे देखेंगे लड़की अब डांस भूलकर खुद को बचाने की कोशिश में जुट जाती है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। मालूम हो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article