वायरल न्यूज़

VIDEO: सिलेंडर के ऊपर चढ़कर डांस करने लगी लड़की, मगर जो दिखा हंसी ना रोक पाएंगे

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated Jun 2, 2024, 08:10 AM IST

Girl Dance Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि लड़की को कुछ और नहीं मिला तो सिलेंडर के ऊपर चढ़कर ही डांस करने लगी। मगर तभी जो हुआ जोरदार हंसी छूट जाएगी।

Image

सिलेंडर पर चढ़कर डांस करने वाली लड़की का वीडियो वायरल। (Photo/Instagram)

Girl Dance Video: सोशल मीडिया में एक लड़की के डांस से जुड़ा जबरदस्त वीडियो वायरल है। वीडियो इतना मजेदार भी है कि देखकर कोई हंसी नहीं रोक पाएगा। इसमें लड़की सिलेंडर पर चढ़कर डांस करती हुई नजर आई है। मगर एकाएक बेचारी के साथ ऐसा कुछ हुआ कि हंसी का पात्र बन गई। लड़की खुद अपनी हरकत पर हंसी नहीं रोक पाती है। वीडियो नेटिजन्स को भी खूब पसंद आया है और करीब दस लाख लाइक बटोर चुका है। इसपर जमकर कमेंट किए जा रहे हैं।

सिलेंडर पर लड़की का डांस

वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि लड़की देसी गाने पर डांस करती है। इसके लिए सबसे पहले सिलेंडर पर खड़ी हो गई। अब म्यूजिक बजा और डांस शुरू होता है। लड़की सिलेंडर पर खड़े होकर मटकने लगती है और कई डांस स्टेप दिखाती है। डांस भी कमाल का लगता है। वो म्यूजिक के साथ एक-एक डांस स्टेप कर दिखाती है। मगर तभी ऐसा कुछ हुआ कि लड़की खुद ही हंसी का पात्र बन गई। दरअसल एकाएक बेचारी का संतुलन बिगड़ गया और धड़ाम से जमीन पर आ गिरी।

इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो

फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो खूब हंसाता है। मजेदार है कि नीचे गिरने के बाद लड़की कई सेकंड तक ऐसे ही पड़ी रहती है। बाद में उसने खुद को किसी तरह संभाला और उठ खड़ी हुई। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा हंसाता है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर

sehnaj_badgujar नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article