वायरल न्यूज़

VIDEO: बकरी के बच्चे की तरह पकड़ लिया खतरनाक नाग, लड़की की हिम्मत देख चौंक जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 22, 2025, 06:04 PM IST

Sanp Ka Video: लड़की ने सांप को ऐसे पकड़ लिया मानो वो कोई बकरी बच्चा होगा। सांप पकड़ने के बाद थोड़ी देर में लड़की ने उसे प्लास्टिक के डिब्बे में बंद किया और सुरक्षित दूरी पर छोड़ दिया।

Image

बकरी के बच्चे की तरह पकड़ लिया जहरीला नाग। (Photo/Instagram)

Sanp Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अभी एक लड़की से जुड़ा वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। वायरल वीडियो एक ऐसी बहादुर लड़की से जुड़ा है जिसने खतरनाक नाग को पकड़ लिया। हैरानी होगी लड़की सांप को ऐसे पकड़ लेती है जैसे वो कोई बकरी का बच्चा होा। बरहाल सांप पकड़ते हुए लड़की का ये वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

लड़की ने पकड़ा जहरीला नाग

बताया जाता है कि घर के निर्माण के दौरान लोगों को जहरीला नाग नजर आया। सांप देखते ही अफरा तफरी मच गई। मकान में काम कर रहे मजदूर भी सुरक्षित दूरी पर चले गए। मगर इसी बीच एक लड़की घटनास्थल पर पहुंची। शुरू में लगता है कि लड़की सांप देखकर खुद डर जाएगी। मगर लड़की बिना डरे सांप के करीब पहुंची और एक झटके में उसे दबोच लिया।

सांप लड़की को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है। मगर लड़की इससे बिल्कुल भी नहीं घबराती है। लड़की ने सांप को ऐसे पकड़ लिया मानो वो कोई बकरी बच्चा होगा। सांप पकड़ने के बाद थोड़ी देर में लड़की ने उसे प्लास्टिक के डिब्बे में बंद किया और सुरक्षित दूरी पर छोड़ दिया।

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर सचमुच किसी के भी होश उड़ जाएंगे। वायरल वीडियो अभी तक हजारों लाखों लाइक और व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article