वायरल न्यूज़

Gadhe Ka Video: गधे पर बैठकर मजे ले रहा थे ताऊ, गिरे ऐसे देखकर नहीं रुकेगी हंसी

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 1, 2023, 11:14 AM IST

Donkey Viral Video: एक ताऊ मजे से गधे की सवारी कर रहे थे। लेकिन, उनके साथ ऐसा खेल हो गया, जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट रही है। आलम ये है कि इस मजेदार वीडियो को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

गधे की सवारी करना ताऊ को पड़ा भारी, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • गधे की सवारी करना ताऊ को पड़ा भारी
  • गिरे ऐसे देखकर लोगों की छूट गई हंसी
  • वीडियो पर यूजर्स जमकर ले रहे चटकारे

Gadhe Ka Viral Video: आज कल फेमस होने के लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। कई बार तो लोग ऐसी हरकत कर देते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है और आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप जमकर ठहाके (Funny Video) लगाएंगे। क्योंकि, एक ताऊ मजे लेते हुए गधे की सवारी कर रहे थे, लेकिन अचानक उनका पोपट बन गया। जिसे देखकर कोई भी हंसने पर मजबूर हो जाएगा।

कई बार मजे लेने के चक्कर में लोगों के साथ ऐसा खेल हो जाता है, जिसे देखकर काफी हैरानी भी होती है और हंसी भी छूट जाती है। इतना ही नहीं इस तरह के वीडियो (Trending Video) पर लोग जमकर चटकारे भी लेते हैं। इस वायरल वीडियो (Gadhe Ka Viral Video) में आप कुछ ऐसे ही देखेंगे और जमकर ठहाके लगाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं एक ताऊ मजे लेने के लिए गधे की सवारी कर रहे हैं। ताऊ आराम से गधे पर बैठ तो जाते हैं, लेकिन जैसे ही कुछ देर जाते हैं उनके साथ खेल हो जाता है और धड़ाम से नीचे गिर पड़ते हैं। जिस तरह ताऊ गिरते हैं उसे देखकर लोगों की हंसी छूट जा रही है। आप भी देखें ये मजेदार वीडियो...

ताऊ के साथ तो खेल हो गया

इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'asw_dayrro' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, सवा लाख से ज्यादा लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'चाचा के साथ खेल हो गया'। किसी ने लिखा, 'और करो गधे की सवारी'। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article