एजुकेशन

JNV Admission 2026: नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 और 11वीं में एडमिशन के लिए बचे हैं सिर्फ 2 दिन, तुरंत करें आवेदन

JNV Admission 2026: जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 9वीं और 11वीं में लैटरल एंट्री के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि करीब आ गई है। उम्मीदवार समय रहते प्रक्रिया पूरी करें।

Image

JNV Admission 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

JNV Admission 2026: जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में एडमिशन पाने का सुनहरा अवसर अब समाप्त होने की कगार पर है। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इन कक्षाओं में खाली सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। देश भर के उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में से एक, नवोदय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण एवं नि:शुल्क शिक्षा पाने का सपना देख रहे छात्रों और उनके अभिभावकों के पास आवेदन करने के लिए अब केवल 2 दिन का समय शेष है। ऐसे में बिना अंतिम समय का इंतजार किए अभ्यर्थियों तुरंत आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।

अंतिम तिथि में हुआ बदलाव

बता दें कि नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि पहले 15 अक्टबूर थी। उसके बाद इसे आगे बढ़ाकर 22 अक्टूबर किया गया है। इस के बाद विंडो बंद हो जाएगी और आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो

आवेदन पत्र सबमिट करने के बाद यदि किसी अभ्यर्थी के फॉर्म में कोई गलती या त्रुटि रह जाती है, तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। नवोदय विद्यालय समिति छात्रों को विवरण में सुधार करने का अवसर भी प्रदान करेगी:

अंतिम तिथि22 अक्टूबर 2026
करेक्शन विंडो खुलने की तिथि23 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2026
किस में कर सकते हैं सुधारअभ्यर्थी अपने नाम की स्पेलिंग, जेंडर, कैटेगरी, दिव्यांगता स्थिति और अध्ययनरत स्कूल के विवरण में संशोधन कर सकेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -इंटरव्यू में 'Do You Like Pressure?' सवाल का कैसे दें जवाब? सटीक जवाब से बढ़ेगी नौकरी की संभावना

आवेदन करने की आसान प्रक्रिया

स्टेप 1 - नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर अपनी कक्षा के अनुसार "Click here to apply for Class IX / Class XI Lateral Entry Selection Test" के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अपना मोबाइल नंबर और बुनियादी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।

स्टेप 4 - प्राप्त क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉगिन करें और आवेदन पत्र में व्यक्तिगत व शैक्षणिक विवरण सही-सही भरें।

स्टेप 5 - छात्र की पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अभिभावक के हस्ताक्षर निर्धारित फॉर्मेट में स्कैन करके अपलोड करें।

स्टेप 6 - भरे गए विवरणों की जांच करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें और इसका प्रिंट आउट भी लें।

छात्रों और उनके अभिभावकों को बता दें कि नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन करने के लिए किसी भी प्रकार के शुल्क का भुगतान नहीं करना है। यह प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article