कई बार हमारी रोज की जिंदगी में कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिन पर हमारा कभी ध्यान नहीं जाता। मगर ये चीजें बड़ी काम की होती हैं, अगर ये ना हो तो इनके बिना हमारा कोई काम ना बने।
ऐसी ही एक चीज है, फ्रीज के दरवाजे में लगा हुआ यह रबर, जिसका क्या काम है शायद ही कोई जानता होगा। हो सकता है कि आपमें से कुछ लोगों को इस बारे में पता हो लेकिन हम दावे के साथ कह सकते हैं कि अधिकतर लोगों को इस बारे में नहीं पता होगा।
सबसे पहले तो यह जान लीजिए कि फ्रीज के उस रबर को क्या कहते हैं? फ्रीज में लगे इस रबर को गैसकेट कहा जाता है। जब भी आप फ्रीज को खोलते या बंद करते होंगे तो आपको यह गैसकेट जरूर दिखता होगा।
दरअसल, फ्रीज के दरवाजे में लगा यह रबर फ्रिज को एयर-टाइट (Air-tight) रखने का काम करता है। इस रबर से फ्रीज का दरवाजा सील पैक रहता है। जिससे अंदर की ठंडी हवा बाहर नहीं आती और बाहर की गर्म हवा अंदर नहीं जाती।
इस रबर की मदद से ही फ्रीज का तापमान बना रहता है। इसके साथ इस रबर के होने के कई और फायदे भी हैं। जैसे इस रबर के होने से फ्रीज का तापमान स्थिर रहता है और उसके कंप्रेशर पर लोड नहीं पड़ता।
अगर यह रबर सही से फिट बैठी हुई है तो फ्रीज के अंदर की ठंडी हवा लीक नहीं होती। अगर यह खराब होती है या फिर सही से फिट नहीं बैठी होती तो फ्रीज की कूलिंग कम हो सकती है।
इस रबर के होने से बिजली की खपत भी कम होती है और फ्रीज के तापमान कुछ ऐसे रहता है जिससे खाना जल्दी खराब नहीं होता। अगर यह रबर ढिली हो जाए या फिर कहीं से कट-पीट जाए तो इसे तुरंत बदल दें वरना फ्रीज खराब हो सकता है।
बता दें कि समय-समय पर इस रबर की देखभाल भी जरूरी है। इसे दुरुस्त रखने के लिए टाइम-टाइम पर इसकी सफाई करते रहें। ध्यान रहे कि इसे कभी भी गर्म पानी से ना धोएं नहीं तो ये रबर ढीली हो जाएगी।