वायरल न्यूज़

Funny Video: 100 में से 1 घटा तो कितने बचे? शख्स का जवाब सुनकर पूरा दिन हंसेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 16, 2025, 01:31 PM IST

Funny Video Today: गणित के बेहद सामान्य सवाल का जवाब देते हुए शख्स का ये वीडियो इतना मजेदार है कि देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है।

Image

वायरल वीडियो इतना मजेदार है कि इसी देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। (Instagram/1.no_farmer)

Funny Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में फनी वीडियो की भरमार है। यहां हर रोज ऐसे वीडियो अपलोड होते हैं जो खूब हंसाते हैं। मगर इनमें कुछ वीडियो हंसा-हंसाकर लूटपोट कर देते हैं और लंबे समय देखे जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो खूब मजेदार होने वाला है। वीडियो एक शख्स से जुड़ा है जो जोड़-घटा से जुड़ा एक बहुत सामान्य जवाब भी ठीक नहीं दे पाता है। शख्स से जुड़ा ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

100 में 1 घटा तो कितने बचे?

कुछ सेकंड के वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि शख्स किसी कारखाने में बड़े आराम से बैठा हुआ नजर आता है। उसके सामने ही एक अन्य शख्स खड़ा है, जो उससे गणित का बेहद सामान्य सवाल पूछता है। पहले सवाल होता है क्या उन्हें हिसाब लगाना आता है। जवाब हां मिलता है। अब सवाल होता है 100 में अगर 1 घटना दिया तो कितने बचे। सवाल का उत्तर बहुत सामान्य है। मगर शख्स ने इसका जवाब दिया सुनकर सचमुच पूरा दिन हंसेंगे।

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

शख्स जवाब में कहता है कि दो जीरो बचेंगे। फ्रेम में ये एक ऐसा हिस्सा है जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। मालूम वीडियो इंस्टाग्राम पर 1.no_farmer नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article