वायरल न्यूज़

Funny Video: गाय के सामने रील्स बनाने की गलती कर बैठी दीदी, फिर गौमाता ने चखा दिया मजा

Funny Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की किसी गाय के सामने रील बनाने पहुंच जाती है। वह गाय के सामने अजीबोगरीब हरकतें करके रील्स बना रही होती है। हालांकि, इस दौरान उसके साथ ही खेल हो जाता है।

Image

गाय का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Funny Video: आजकल इंटरनेट पर फेमस होने के चक्कर में कई लोग ऐसी-ऐसी हरकतें करने लगे हैं, जिसे देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया पर लाइक्स और कमेंट्स के लिए आजकल लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। कुछ लोग तो अपनी जान जोखिम में डालने से भी बाज नहीं आते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो ऐसा है जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा।

वीडियो देखकर आ जाएगा मजा

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की किसी गाय के सामने रील बनाने पहुंच जाती है। वह गाय के सामने अजीबोगरीब हरकतें करके रील्स बना रही होती है। हालांकि, इस दौरान उसके साथ ही खेल हो जाता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि गाय के सामने नाचते समय लड़की डरी-डरी सी है। वह घर के बाहर बंधी गाय के सामने डांस करते हुए उससे मजे भी लेती है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप गाय के चेहरे को देखकर समझ सकते हैं कि लड़की के डांस से वह कितनी ज्यादा गुस्सा है। आप देख सकते हैं कि जब गाय लड़की से चिढ़ जाती है तो उसे सींग मारने की कोशिश करती है। गनीमत यह थी कि गाय खूंटे से बंधी थी। इससे वह लड़की के पास नहीं पहुंच पाती है। इस मजेदार वीडियो को @eloninn नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर लोग लड़की को भर-भरकर लानतें दे रहे हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article