वायरल न्यूज़

Funny Video: इस बंदे की हरकत देख बंदर भी डरकर भाग निकला, लोग बोले- जाने कहां से आते हैं ऐसे नमूने

Funny Video: वीडियो में आपको सड़क के किनारे एक शख्स दिखाई देगा। आप देख पाएंगे कि शख्स के पास कुछ केले रखे हुए हैं। वहीं सड़क के किनारे ही एक बंदर भी नजर आ रहा होगा।

Image

शख्स का फनी अंदाज (एक्स- @naziya3030)

Funny Video: सोशल मीडिया पर फनी वीडियो की भरमार है। आजकल लोग कुछ भी फनी देखते हैं तो उसे अपने फोन में रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। इसके बाद ये चीजें इंटरनेट पर वायरल हो जाती हैं। आपने न जाने कितने ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसके बाद आपकी हंसी रुक नहीं रही होगी। ऐसे वीडियो जिंदगी में थोड़ा फन लाते हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

नहीं देखा होगा इतना फनी वीडियो

वायरल हो रहा वीडियो मात्र कुछ ही पलों का है, लेकिन वीडियो में देख रहे फन मोमेंट को आप शायद ही कभी भूल पाएंगे। वीडियो में आपको सड़क के किनारे एक शख्स दिखाई देगा। आप देख पाएंगे कि शख्स के पास कुछ केले रखे हुए हैं। वहीं सड़क के किनारे ही एक बंदर भी नजर आ रहा होगा। आप देख पाएंगे कि बंदे को न जाने क्या सूझता है कि वह बीच सड़क पर ही अजीबोगरीब हरकतें करने लगता है। वहीं केला लेने की फिराक में बैठा बंदर इस हरकत को देखकर चौंक जाता है। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि बंदा अपनी बॉडी से केले को कवर किया हुआ है। इससे बंदर केले नहीं उठा पा रहा है। वहीं शख्स की अजीबोगरीब हरकत की वजह से बंदर डर भी रहा है। आमतौर पर जहां बंदर को देख इंसान दूर भाग जाता है, लेकिन यहां आदमी की अजीब हरकत देखकर बंदर डरकर भाग निकलता है। इस वीडियो को @naziya3030 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article