वायरल न्यूज़

इंडिया गेट पर विदेशी लड़कों ने भोजपुरी गाने पर किया गजब डांस, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल

यह वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, जिसमें दो विदेशी लड़के इंडिया गेट के सामने भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस करते दिख रहे हैं। उनके स्टेप्स देखकर लोग दंग रह गए और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल(X/ @ChapraZila )

आज का समय वो है जहां पर कोई भी शख्स बिना मोबाइल फोन के नहीं रह सकता और उसमें भी सोशल मीडिया के बिना रहने की बात ही नहीं की जा सकती। सोशल मीडिया का क्रेज युवा पीढ़ी छोड़िए यहां तो बुजुर्गों में भी सिर चढ़कर बोल रहा है। भारत में रहने वाला करीब हर इंसान आपको सोशल मीडिया के किसी ना किसी प्लेटफॉर्म पर मिल ही जाएगा। उनमें से कुछ लोग ऐसे होते हैं जो रील बनाते हैं तो कुछ लोग ऐसे होते हैं जो रील्स देखते हैं और फिर देखने के बाद वह भी बनाने की कोशिश करते हैं।

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

वहीं पर दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर भोजपुरी गानों का भी गजब का क्रेज देखने को मिलता है। आज के समय में विदेश और विदेशी भी भोजपुरी गाने पर थिरकते नजर आते हैं। भले उनको गाना की बोल समझ ना आए, पर म्यूजिक उन्हें थिरकने से नहीं रोक पाता। सोशल मीडिया पर इस समय ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां पर देखा जा सकता है कि दो विदेशी लड़के इंडिया गेट के सामने भोजपुरी गाने पर जबरदस्त डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आइए इस लेख में इस वीडियो पर ही बात करते हैं। वायरल वीडियो में आप देख रहे होंगे कि दो विदेशी शख्स एक भोजपुरी गाने पर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने का कारण ही भोजपुरी गाना है। इन विदेशियों के डांस स्टेप्स को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। ऐसा डांस तो कोई बिहार या यूपी के लड़के भी नहीं करेंगे।

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, 'आजकल विदेशी लोगों में भी भोजपुरी गाने का क्रेज तेजी से बढ़ते जा रहा है।' इस वीडियो को अब तक कई हजार लोगों ने देखा है। वहीं पर इंटरनेट यूजर्स जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "बहुत सुंदर", दूसरे यूजर ने लिखा- "इंडिया में कंटेंट कंज्यूमर बहुत है न, बस यही कारण है", तीसरे यूजर ने लिखा- ये बस व्यू के लिए है और वो जानते हैं कि इंडियंस उन्हें नंबर्स दे देंगे, कोई क्रेज नहीं है।"

monu jha
मोनू झा author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article