वायरल न्यूज़

Viral Video: विदेशी टूरिस्ट ने भारत में घूमने के लिए अपनाया अनोखा तरीका, फ्लाइट, कैब छोड़ ऑटो से निकले कोच्चि से जैसलमेर

Viral Video: सोशल मीडिया पर विदेशी टूरिस्टों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ट्रेन, बस, कैब को छोड़कर ऑटो से ही घूमने का प्लान बनाया। जिसे देख लोग हैरान हैं।

Image

विदेशी टूरिस्टों का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार- @munnavarkhan)

Viral Video: सोशल मीडिया पर अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको एक से एक अनोखे वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हर कोई हक्का-बक्का रह जाता है। जबकि, कुछ वीडियो (Trending Video) दिल जीतने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो हमें सोचने पर भी मजबूर कर देते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें विदेशी टूरिस्ट ने भारत घूमने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसे देखकर हर कोई चौंक गया है।

    आमतौर पर हम कहीं विदेश घूमने जाते हैं या फिर कोई विदेशी टूरिस्ट आते हैं, तो घूमने के लिए प्लेन, कैब या फिर ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं। खासकर, लंबी दूरी की यात्रा के लिए तो जरूर इसका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, भारत आए विदेशी टूरिस्ट ने जो किया वो चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह विदेशी टूरिस्ट ऑटो से यात्रा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये टूरिस्ट कोच्चि से जैसलमेर ऑटो से ही यात्रा करेंगे। दोनों विदेश टूरिस्ट ऑस्ट्रेलिया से आए हैं और भारत के अलग-अलग शहरों को एक्सप्लोर कर रहे हैं। टूरिस्टों का क्या कहना था आप खुद इस वीडियो में देख लें...

    घूमने के लिए अनोखा तरीका

    वीडियो देखकर आप भी सोच रहे होंगे कि इन लोगों ने तो सच में हद कर दी। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'munnavarkhan' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब आठ लाख लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। कुछ लोग जहां इस पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि इसे कहते हैं जुनून। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article