वायरल न्यूज़

नेक्स्ट लेवल मार्केटिंग! लाइव टेस्टिंग के लिए शख्स ने बस के टायर के नीचे रख दिया प्लास्टिक का टब

एक दुकानदार को अपना सामान बेचने के लिए क्या-क्या नहीं करना पड़ता। वह किस लेवल की मार्केटिंग स्कीम लगाता है। वह सब आपको इस वीडियो के अंदर देखने को मिल जाएगा। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

टब का लाइव टेस्टिंग कर दिखाते हुए दुकानदार (Instagram/@trendy_londaaa)

कई दुकानदार अपने प्रोडक्ट को अच्छा और मजबूत बताने के लिए ग्राहकों के सामने ही लाइव टेस्टिंग करके दिखाते हैं। ऐसा करके वे ग्राहकों को अपना प्रोडक्ट खरीदने पर मजबूर कर देते हैं। ग्राहक भी बेचारा असमंजस में पड़कर उनका माल उनसे खरीद ही लेता है। हाल में एक ऐसे ही दुकानदार का वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने प्रोडक्ट की लाइव टेस्टिंग ऐसे करके दिखाता है जिसे देखने के बाद लोगों का दिमाग ही हिल जाएगा।

ऐसी लाइव टेस्टिंग नहीं देखी होगी आपने

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुकानदार प्लास्टिक का टब बेच रहा है। इस दौरान वह उनमें से एक टब को लाइव टेस्टिंग के लिए रखे हुए है, जिसे वह लगातार भारी-भरकम पत्थर से कुचल रहा है। फिर वह उस टब को सड़क पर पटक-पटक कर पीट रहा है। इसके बाद भी उसका मन नहीं भरा, तो वह अपने टब को मजबूत बताने के लिए उसे बस के टायर के नीचे फेंक देता है, जिस पर से बस गुजर भी जाती है। इसके बाद भी वह उस प्लास्टिक के टब को सड़क पर पटक-पटक कर लोगों को विश्वास दिलाता है कि उसका प्रोडक्ट कितना बेहतर है।

जस का तस रहा वह प्लास्टिक का टब

दुकानदार के लाइव टेस्टिंग के दौरान हर बार प्लास्टिक का वह टब पिचक जाता है लेकिन वह टूटता-फूटता बिल्कुल भी नहीं। ऐसे में वह दुकान उस प्लास्टिक के टब को फिर से सही कर देता। जिससे वह बिल्कुल पहले जैसा दिखने लगता। इस वायरल वीडियो को सोशल प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @trendy_londaaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर दुकानदार के इस कारनामे को नेक्स्ट लेवल मार्केटिंग बताया है। वही कुछ लोगों ने उस टब की मजबूती की दाद दते हुए कहा कि अब तो ये टब लेना ही पड़ेगा। कुछ लोगों ने इसके अंबुजा सीमेंट से बने होने की बात कही।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article