वायरल न्यूज़

Viral Video: पानी से बाहर निकल मजे से बीड़ी फूंकने लगी मछली, स्वैग देखकर धुंआ धुंआ हो गए लोग

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 27, 2024, 04:04 PM IST

Funny Video: एक मछली का मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मजे लेते हुए बीड़ी फूंक रही है। आलम ये है कि मछली का स्वैग देखकर लोगों की बोलती बंद हो गई।

Image

मछली का अनोखा स्वैग (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • मछली का अनोखा अंदाज
  • मजे लेते हुए बीड़ी फूंक रही थी मछली
  • वीडियो देखकर लोग रह गए दंग

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाएंगे, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर आपकी बोलती बंद हो जाएगी। जबकि, कुछ को देखकर दिन बन जाता है। वहीं, कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जो मुर्दों में भी जान डाल सकते हैं। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसपर शायद ही किसी को यकीन हो। इतना ही नहीं इस तरह का नजारा शायद ही किसी ने पहले देखा हो।

बपचन से सब सुनते आए हैं मछली जल की रानी है। क्योंकि, ऐसा कहा जाता है कि जल के बिना मछली नहीं रह सकती है। लेकिन, इस वीडियो में आप मछली का ऐसा अंदाज देखेंगे, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। आज तक आपने भी मछली को पानी में ही देखा होगा। अगर आप से कहा जाए कि क्या कभी किसी मछली को बीड़ी फूंकते हुए देखा है, तो आप क्या कहेंगे? इस सवाल को सुनकर ही आप चौंक गए होंगे, यकीन करना तो बहुत दूर की बात है। लेकिन, आज आप एक ऐसी मछली को देखेंगे, जो मजे से बीड़ी फूंक रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं पानी के बाहर एक पतीले में मछली आराम से लेटी हुई है और उसके मुंह में बीड़ी पड़ी हुई है। नजारा देखकर ऐसा लगता है जैसे वो मजे से बीड़ी फूंक रही है। तो पहले आप इस वीडियो को देखें...

मछली का अनोखा अंदाज

वीडियो देखकर जरूर आप ठहाके लगा रहे होंगे। सोच रहे होंगे कि वाकई ये दुनिया की अनोखी मछली है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'rushithaarushithaa' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग इस वीडियो पर रिएक्शन भी दे रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article