वायरल न्यूज़

Video: लड़की ने स्कूटी पर खेली ऐसी होली, कट गया 33 हजार का चालान

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 27, 2024, 07:56 AM IST

Viral Video today: इसमें देखेंगे कि लड़की ने होली के दिन स्कूटी पर ऐसी होली खेली कि पुलिस ने 33 हजार रुपये का चालान काट दिया। चालान कॉपी सोशल मीडिया में वायरल है।

Image

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई। (Photo- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • पुलिस ने काटा 33 हजार का चालान
  • वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई
  • किया यातायात नियमों का उल्लंघन

Viral Video: सोशल मीडिया में होली खेलते हुए युवाओं के ढेरों वीडियो वायरल हुए थे। इनमें कुछ वीडियोज को नेटिजन्स ने खूब पसंद किया, जबकि कुछ के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी हुई। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर का है, जहां होली खेलती हुए एक लड़की का वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में लड़की अपनी सहेली के साथ स्कूटी पर होली खेलती नजर आती है। इसमें तीसरा शख्स स्कूटी चला रहा है। मगर जैसे ही होली खेलते हुए ये वीडियो वायरल हुआ, पुलिस ने 33 हजार रुपये का चालान काट दिया।

33 हजार रुपये का चालान

वायरल हुए करीब 60 सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि एक लड़का स्कूटी चला रहा है जबकि पिछली सीट पर दो लड़कियां है। बैकग्राउंड में 'मोहे रंग लगा दे रे' में गाना बज रहा है। इसमें देखेंगे कि लड़की अपनी सहेली को चलती स्कूटी पर ही होली का रंग लगाती हुई नजर आती है। फिर दोनों एक-दूसरे को इस तरह रंग लगाती है कि नेटिजन्स को ये बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। वायरल पर नेटिजन्स के ढेरों निगेटिव कमेंट कर आए। कई यूजर्स ने यातायात नियमों के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की मांग भी की। इधर वीडियो पुलिस के संज्ञान में आते ही स्कूटी का करीब 33 हजार रुपये का चालान काटा गया।

देखिए वीडियो

बताया गया कि तीनों के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ है और पुलिस उन्हें खोजने में जुटी है। मालूम हो कि वीडियो एक्स पर @s_afreen7 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है। वीडियो शेयर कर यूजर ने लिखा कि

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article