वायरल न्यूज़

VIDEO: छत के ऊपर दो बंदरों के बीच जमकर चले लात-घूंसे!कैमरे में कैद हुआ अनोखा नजारा

Viral Video: सोशल मीडिया पर बंदरों का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो बंदर अनोखे अंदाज में छत पर लड़ते हुए नजर आए। इस नजारे को देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पाए।

Image

बंदरों की लड़ाई (तस्वीर साभार- @pradeep41435)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कई अनोखे वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो (Trending Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोंगे के पीसने छूट जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनके बारे में हम आप कल्पना तक नहीं कर सकते। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर लोग जमकर ठहाके लगाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में छत के ऊपर दो बंदरों के बीच जिस तरह लड़ाई हुई उसने सोशल मीडिया पर माहौल बना दिया।

    बंदरों का स्वभाव कैसा होता है, इससे हम सब वाकिफ हैं। बंदरों को जहां मौका मिलता है धमाल मचाने लगते हैं। इतना ही नहीं कई बार उछल-कूद करके तो काफी तबाही भी मचाते हैं। आप सबने भी इसका अनुभव जरूर किया होगा। लेकिन, इस वायरल वीडियो में आपको बंदर का अनोखा ही अंदाज देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं दो बंदर छत के ऊपर किस तरह लड़ रहे हैं। दोनों के बीच जिस तरह 'लात-घूंसे' चल रहे थे उसने सबको चौंका दिया। किसी ने किसी नजारे को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को शेयर कर दिया। अब यह वीडियो लोगों के बीच धमाल मचा रहा है। देखें वीडियो...

    बंदरों के बीच जबरदस्त लड़ाई

    वीडियो देखकर आप भी जरूर ठहाके लगा रहे होंगे। सोच रहे होंगे कि बंदरों ने तो गजब का ही माहौल बना दिया। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'pradeep41435' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि ये तो इंसानों की तरह लड़ रहे हैं। कुछ का कहना है कि भाई नजारा देखकर माहौल बन गया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article