Optical Illusion Eye Test: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की दर्जनों तस्वीरें हर दिन वायरल होती हैं। इसमें से कई तस्वीरें लोगों के दिमाग की बत्ती गुल कर देती हैं। वहीं, कई तस्वीरें लोगों की आंखों का टेस्ट लेती हैं। कुछ तस्वीरें इंसान की पर्सनैलिटी भी बताती हैं। आज हम आपके लिए ऑप्टिकल इल्यूजन की एक मजेदार तस्वीर लेकर आए हैं। सबसे अहम बात है कि यह ऑप्टिकल इल्यूजन हिंदी भाषा में है। हिंदी भाषी लोगों के लिए यह इल्यूजन बेहद आसान होना चाहिए।
हरा शब्द की भीड़ में खो गया है राह
दरअसल, इस तस्वीर में हिंदी भाषा में अनगिनत 'हरा' शब्द लिखा हुआ है। इस 'हरा' शब्द की भीड़ में कहीं न कहीं एक 'राह' शब्द भी है। इसी 'राह' शब्द को ढूंढने का चैलेंज पूरा करना है। पहले जहां हिंदी भाषी लोगों की शिकायत रहती थी कि अंग्रेजी में दिए इल्यूजन उन्हें समझ नहीं आते हैं तो यह इल्यूजन हिंदी भाषा में है। अब आपको जल्द से जल्द इस इल्यूजन में दिए गए चैलेंज को पूरा कर दिखाना है। जहां तक समय की बात है तो आपको इस चैलेंज को पूरा करने के लिए 6 सेकंड का समय मिलेगा।
चैलेंज पूरा करने में बड़े-बड़े सूरमा हो गए फेल
अगर आपको 6 सेकंड का समय कम लग रहा है तो बता दें कि 5वीं कक्षा के बच्चों ने इस चैलेंज को मात्र 5 सेकंड में ही पूरा कर दिखाया। तो आपको यह शिकायत नहीं करनी चाहिए कि इस चैलेंज को पूरा करने के लिए आपके पास समय कम है। अगर इसके बाद भी आप दिए गए समय में इस चैलेंज को पूरा नहीं कर पाते हैं तो आपको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से मदद लेने की पूरी छूट है। हालांकि, आपको मात्र 6 सेकंड का ही समय मिलेगा।

यहां आपको दिखेगा राह
इन सबके बाद भी अगर आप चैलेंज पूरा नहीं कर पाए हैं तो हम आपके लिए एक और तस्वीर शेयर कर रहे हैं। इस तस्वीर में आपको यकीनन लाल घेरे में 'राह' मिल गया होगा।
