वायरल न्यूज़

Optical Illusion: अपनी बाज जैसी नजरों का करें 100 प्रतिशत इस्तेमाल, जीनियस माइंड वाले ही ढूंढ पाएंगे सूई

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 26, 2024, 05:13 PM IST

Optical Illusion Vision Test: इस तस्वीर में आपको एक बत्तख और उसके कई सारे बच्चे नजर आ रहे होंगे। आपको इस तस्वीर में से कपड़ा सिलने वाली एक सूई ढूंढकर निकालनी है। आपको 10 सेकंड का समय मिलेगा।

Image

ऑप्टिकल इल्यूजन (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • सुपर जीनियस लोगों के लिए जबरदस्त चैलेंज
  • 10 सेकंड में ढूंढकर निकालना है सूई
  • क्या आपके पास है बाज जैसी तेज नजर

Optical Illusion Vision Test: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसी तस्वीर देखने को मिल जाती है, जो लोगों के दिमाग की परीक्षा लेती है। इसके साथ ही यह तस्वीर लोगों की तेज नजरों को भी परखती है। ऐसी तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन कहा जाता है। एक तरह से ऑप्टिकल इल्यूजन दिमाग का भ्रम पैदा करती हैं। इन्हें आंखों का धोखा भी कहा जा सकता है। इन तस्वीरों में हमें कोई छिपी हुई चीज ढूंढनी पड़ती है। कई लोग तो जीनियस माइंड वाले होते हैं और तुरंत ही तस्वीर में छिपी चीज ढूंढ निकालते हैं।

ज्यादातर लोग फंस गए ऑप्टिकल भ्रम में

हालांकि, ज्यादातर लोग ऐसी तस्वीरों के ऑप्टिकल भ्रम में फंस जाते हैं और दिए गए चैलेंज को पूरा करने में कामयाब नहीं हो पाते हैं। फिर भी जो जीनियस माइंड और बाज जैसी नजरों वाले इंसान होते हैं, वह छिपे हुए चैलेंज को आसानी से पूरा कर लेते हैं। इसी क्रम में हम आपके लिए एक तस्वीर लेकर आए हैं। इस तस्वीर में आपको एक बत्तख और उसके कई सारे बच्चे नजर आ रहे होंगे। इसके साथ ही तस्वीर में कोई खेत भी दिख रहा है, जिसमें बड़ी-बड़ी घास उगी हुई है।

10 सेकंड में ढूंढ निकालनी है सूई

आपको इस तस्वीर में से कपड़ा सिलने वाली एक सूई ढूंढकर निकालना है। अब आप सोच रहे होंगे कि खेत में सूई कहां से आ गई तो बता दें कि किसी बच्चे ने यहां पर सूई फेंक दी है। अगर आपको लग रहा होगा कि यह चैलेंज बहुत कठिन है तो बता दें कि सूई तस्वीर में सामने ही नजर आ रही है। आपको भले ही यह चैलेंज कठिन लग रहा हो, लेकिन तेज नजर वाले 10 सेकंड के भीतर ही तस्वीर में से सूई ढूंढ निकाले हैं। इसलिए आपको भी इस चैलेंज को पूरा करने के लिए 10 सेकंड का समय दिया जा रहा है।

optical illusion result

आपको काले घेरे में दिखेगी सूई

अगर आप बाज जैसी नजर रखते होंगे तो आसानी से आपको तस्वीर में सूई नजर आ जाएगी। अगर इसके बाद भी आपको सूई नजर नहीं आई है तो हम आपके लिए एक और तस्वीर डाल रहे हैं। इस तस्वीर में आपको काले घेरे में आसानी से सूई दिख जाएगी।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article