ऑफिस में लोग छुट्टी के लिए कैसे-कैसे बहाने नहीं बनाते। कोई अपने घर के बड़े-बुजुर्गों को मार डालता है तो कोई ऐसा छुट्टी मांगने के लिए ऐसा बहाना खोजता है कि उसका बॉस मना ही नहीं कर पाता। हाल में एक ऐसे ही कर्मचारी और उसके बॉस का एक चैट का स्क्रीनशॉट इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें कर्मचारी अपने बॉस से बेवजह बहाने करके छुट्टी मांग रहा है। मगर उसका बॉस उसकी सारी होशियारी पकड़ लेता है। जिसके बाद वह कर्मचारी फिर कुछ नहीं बोल पाता।
कर्मचारी ने बहाना मार बॉस से मांगी छुट्टी
वायरल (Viral) हो रहे इस चैट के स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि कर्मचारी ने अपने बॉस को व्हाट्स ऐप पर मैसेज कर छुट्टी की बात कर रहा है। जहां उसने अपने मैसेज में लिखा है कि सर मैं कल नहीं आ पाऊंगा, कल मुझे देखने के लिए लड़की वाले आ रहे हैं। इस पर उसके बॉस का रिप्लाई आता है और वह उसकी एक पुरानी चैट को टैग करते हुए याद दिलाता है कि कुछ समय पहले ही उसने अपने बॉस को मैसेज करके बोला था कि मेरी इनगेजमेंट हो गई है सर, इस पर बॉस ने उसे याद दिलाया कि यह मैसेज तुमने ही 25 जनवरी को भेजा था।
पोस्ट पर आए लोगों के मजेदार कमेंट्स
इस वायरल चैट (Viral Chat) के स्क्रीनशॉट को सोशल साइट एक्स पर @memes_from_mars नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 83 हजार लोगों ने देखा और 3700 लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने लिखा, "दूसरी शादी के लिए, बस यह लिखना भूल गया।" दूसरे ने लिखा, "पकड़ा गया भाई।" तीसरे ने लिखा, "लगता है भाई की पहली शादी नहीं चली होगी।" ऐसे कई अन्य लोगों ने इस पर मजेदार कमेंट किया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
