वायरल न्यूज़

ताऊ ने सड़क पर ऐसे दौड़ाई साइकिल कि Video हो गया वायरल, नजारा देख कंट्रोल नहीं होगी हंसी

सड़क पर बेपरवाह और बेतरतीब तरीके से साइकिल चलाते एक अंकल का वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग अपनी हंसी रोक नहीं पाए।

Image

बुजुर्ग अंकल का साइकिल चलाते हुए वीडियो हुआ वायरल (Instagram/@shreyaa.9x)

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखने के बाद लोग अपनी हंसी को रोक नहीं पाते। हाल में एक ऐसा ही मजेदार वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक ताऊ को सड़कों पर साइकिल से तेज रफ्तार में फर्राटे भरते हुए देखा जा सकता है।

व्यस्त सड़क पर ताऊ ने दौड़ाई अपनी साइकिल

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि एक व्यस्त सड़क पर अंकल अपने दोनों हाथों को छोड़कर साइकिल को खूब तेजी से दौड़ा रहे हैं। उनके दोनों हाथ हवा में लहराते दिख रहे हैं और वे साइकिल पर किसी परींदे की तरह सवार होकर साइकिल की सवारी करते नजर आ रहे हैं। सड़क पर वे अपनी साइकिल को लहराते और भगाते देखे जा सकते हैं। वीडियो (Video) को देखने के बाद आपको भी ऐसा लगेगा जैसे या तो अंकल होश में नहीं हैं या फिर उन्हें कुछ ज्यादा ही मस्ती चढ़ी हुई है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों का कहना है कि ताऊ ने शराब का सेवन कर लिया है, जिससे वे नशे में आसमान में उड़ते दिख रहे हैं।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

इस मजेदार वीडियो (Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @shreyaa.9x नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर इस नजारे पर अपनी मजेदार प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "चचा तो हवा में उड़ रहे हैं।" दूसरे ने लिखा, "ऐसे ही लोग हादसे को बुलावा देते हैं और अगर कुछ हो जए तो फिर कहेंगे कि गलती सामने वाले की थी।" तीसरे ने लिखा, "अंकल को India's Got Talent में भेजना चाहिए।" चौथे ने लिखा, "ये चील नीचे कैसे उड़ने लगी।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article