वायरल न्यूज़

Dulhan ka Video: दुल्हन ने ऐसी जगह लगवाई मेंहदी, वीडियो देख लोग बोले, 'क्या-क्या देखना पड़ेगा भाई'

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 25, 2023, 11:21 AM IST

Bride Viral Video: सोशल मीडिया पर दुल्हन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अनोखे अंदाज में मेंहदी लगवा रही है। आलम ये है कि दुल्हन का स्वैग देखकर लोग हैरान हैं। हालांकि, कुछ लोग तारीफ भी कर रहे हैं।

Image

दुल्हन का अनोखा स्वैग (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुल्हन का धांसू स्वैग
  • अनोखे स्टाइल में लगाई मेंहदी
  • वीडियो देखकर लोग रह गए दंग

Dulhan Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर शादियों के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। खासकर, दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Video) के वीडियो तो छाए रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Dulhan Ka Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Trending Video) को देखकर हैरानी होती है। यूजर्स इन वीडियो (Trending Video) को काफी पसंद करते हैं और इनपर जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में दुल्हन का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर यूजर्स हक्के-बक्के रह गए। क्योंकि, एक दुल्हन ने ऐसी जगह मेंहदी लगवाई, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा।

आज कल हर दूल्हा-दुल्हन शादियों में कुछ अलग और खास करना चाहते हैं, जिससे हर तरफ उनकी चर्चा हो। हालांकि, इस चक्कर में कई बार कपल का मजाक भी उड़ जाता है। जबकि, कईयों की जमकर तारीफ भी होती है। लेकिन, इस वायरल वीडियो में एक दुल्हन का स्वैग का देखकर आपका दिमाग चकरा जाएगा। वीडियो में आप देख सकते हैं अपनी शादी के लिए दुल्हन तैयार हो रही है। सबकुछ तो सामान्य है, लेकिन दुल्हन ऐसी जगह मेंहदी लगवाती है उसने लोगों को चौंका दिया है। आप देख सकते हैं लड़की ब्लाउज पहनने के बदले उस जगह मेंहदी लगवा रही है। इतना ही नहीं उसने सारे कपड़े पहन लिए, लेकिन जिस तरह मेंहदी लगवाई उसमें ब्लाउज पहनने की उसे जरूरत नहीं पड़ी। तो पहले दुल्हन का यह अनोखा अंदाज देखें...

दुल्हन का अनोखा स्वैग

दुल्हन का स्वैग देखकर आप भी जरूर हैरत में पड़ गए होंगे। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'rishav_hairstylist_official' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, दो लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को अब तक पसंद किया है। वहीं, कुछ लोग जहां दुल्हन की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर मजे भी ले रहे हैं। जबकि, कुछ का कहना है कि भाई इस दुनिया में क्या-क्या देखना पड़ेगा। तो दुल्हन के इस अंदाज पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article