देश

रक्षा बंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव ने भेजा गिफ्ट और मिठाई, फोन पर करेंगे बात; जानें दोनों के बीच विवाद की पूरी कहानी

रक्षा बंधन पर बाबा रामदेव ने कंगना रनौत को बहन बताते हुए उन्हें गिफ्ट और मिठाई भेजी। उन्होंने देश में नफरत खत्म कर आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ाने की अपील की और कहा कि वह फोन पर कंगना को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देंगे।

Image

बाबा रामदेव आज कंगना रनौत को करेंगे फोन, रक्षा बंधन पर दिया प्यार और भाईचारे का संदेश। PTI

Baba Ramdev On Kangana Ranaut: रक्षा बंधन के मौके पर योग गुरु बाबा रामदेव ने अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत के लिए खास संदेश दिया है। बाबा रामदेव ने बताया कि वह अपनी बहन कंगना रनौत के लिए गिफ्ट और मिठाई डाक के जरिए भेज रहे हैं। बाबा रामदेव ने कहा कि रक्षा बंधन भाई-बहन के प्यार और रिश्ते का त्योहार है। उन्होंने देश में आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देते हुए कहा कि देश में किसी भी तरह की नफरत नहीं होनी चाहिए और लोगों को एक-दूसरे के प्रति दुश्मनी का भाव नहीं रखना चाहिए।

'मैं कंगना रनौत से फोन पर करूंगा बात'

उन्होंने आगे बताया कि वह आज कंगना रनौत को फोन कर रक्षा बंधन की शुभकामनाएं भी देंगे। बाबा रामदेव का यह संदेश ऐसे समय में आया है जब रक्षा बंधन के जरिए भाई-बहन के रिश्ते और आपसी प्रेम का संदेश दिया जा रहा है।

कंगना और रामदेव में क्यों हुआ था विवाद?

हाल ही में हाल ही में एक इंटरव्यू में, कंगना ने रामदेव के योग और आयुर्वेद से बिजनेस की ओर बढ़ने पर भी सवाल उठाए थे। कंगना से जब पूछा गया कि सनातन विचारधारा में विश्वास रखने वाले रामदेव उनके विरोधी कैसे हो गए। इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि उनके बिजनेस के हितों ने उन्हें सनातन दर्शन के सिद्धांतों से दूर कर दिया है।

कंगना ने कहा था कि जब उनका स्वदेशी आंदोलन शुरू हुआ, तो सरकार ने भी उन्हें बहुत बढ़ावा दिया। मगर मुझे लगता है कि वह पूंजीवाद में बहुत आगे निकल गए हैं। सनातन विचारधारा और पूंजीवाद के बीच इस बात को लेकर टकराव हो सकता है कि कोई लोगों से कितना फायदा उठाता है। एक निश्चित बिंदु पर, सनातन विचारधारा पूंजीवाद से टकराने लगती है।

वहीं, रामदेव ने युवा प्रदर्शनकारियों के बारे में कंगना की जनरेशन गटर वाली टिप्पणियों का जवाब देते हुए उनके बचपन, जवानी और अतीत पर सवाल उठाए थे। उन्होंने उनकी टिप्पणियों को खराब सोच की निशानी बताया था और कहा था कि उनकी राजनीतिक पार्टी को इस पर ध्यान देना चाहिए।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!