एजुकेशन

JKBOSE 11th Bi-Annual Result 2026: जारी हुआ जम्मू कश्मीर 11वीं अर्धवार्षिक परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

JKBOSE Jammu Kashmir 11th Bi-Annual Result 2026 Declared: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने आज यानी 28 अगस्त को 11वीं कक्षा की द्वि-वार्षिक (Bi-Annual) परीक्षा का परिणाम 2026 घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट jkbose.jk.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

JKBOSE Jammu Kashmir 11 Bi-Annual Result 2026: यहां देखें जम्मू कश्मीर 11वीं अर्धवार्षिक परीक्षा का रिजल्ट

JKBOSE Jammu Kashmir 11th Bi-Annual Result 2026 Declared: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने आज यानी 28 अगस्त को 11वीं कक्षा की द्वि-वार्षिक (Bi-Annual) परीक्षा का परिणाम घोषित कर (JKBOSE 11 Bi-Annual Result 2026) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट jkbose.jk.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। यहां कुल पास प्रतिशत 64.76% रहा है, जिसमें लड़कियों की सफलता दर लड़कों की तुलना में अधिक रही है।

बता दें जेकेबीओएसई कक्षा 11वीं की परीक्षा साल में दो बार होने वाली परीक्षा में 34,324 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 22,231 छात्र परीक्षा में पास हुए, जिससे कुल पास प्रतिशत 64.76% रहा। नतीजों में छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों के मुकाबले बेहतर रहा है। जहां 63% छात्र परीक्षा में पास हुए, वहीं छात्राओं का पास प्रतिशत 68% रहा।

Jammu Kashmir 11th Result 2026: 1000 से ज्यादा छात्रों के फर्स्ट डिवीजन

यहां 10,000 से ज्यादा छात्रों ने फर्स्ट डिवीन हासिल किया। 10,004 छात्रों को सेकंड डिवीजन मिला, जबकि 473 छात्रों ने थर्ड डिवीजन हासिल किया। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

JKBOSE Jammu Kashmir Bi-Annual Result 2026 Check Here

  • ऐसे चेक करें रिजल्ट
  • सबसे पहले JKBOSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर JKBOSE Jammu Kahsmir 11th Bi Annual Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना Roll Number व DOB दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

पास होने के लिए इतने मार्क्स

साथ ही यहां 11,753 छात्रों को 'री-अपीयर' श्रेणी में रखा गया और 340 छात्र परीक्षा में असफल रहे। यहां पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत मार्क्स और कुल मिलाकर 36 पर्सेंट नंबर चाहिए होंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article