Uorfi Javed in Hospital: बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) शो में धमाल मचाने वाली उर्फी जावेद (Uorfi Javed) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उर्फी जावेद की पर्सनल लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। कभी उर्फी जावेद का कोई नया लुक वायरल हो जाता है, तो कभी किसी बयान पर बवाल मच जाता है। कुछ समय पहले उर्फी जावेद ने कई खुलासे करते हुए वीडियो शेयर किए थे। इन सब के बीच उर्फी जावेद की एक नई तस्वीर सामने आ रही है। इस तस्वीर को देखने के बाद उर्फी जावेद के फैंस परेशान हो गए है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:"जो पुलिसवाले मार रहे...", Sunil Pal ने Samay Raina और महाराष्ट्र सरकार को लिया आड़े हाथों
अस्पताल पहुंचीं उर्फी जावेद
उर्फी जावेद एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह उर्फी जावेद की अभी हाल ही में सामने आई तस्वीर है। सोशल मीडिया पर अपने अलग अंदाज और बेबाक बातों के लिए पहचानी जाने वाली उर्फी ने अस्पताल से कुछ तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में वो अस्पताल के बेड पर नजर आईं, जिसके बाद उनके फैंस उनकी सेहत को लेकर परेशान हो गए। हालांकि, तस्वीरें शेयर करने के कुछ समय बाद उन्होंने उन्हें सोशल मीडिया से हटा दिया। इसके साथ ही उर्फी ने एनेस्थीसिया को लेकर भी एक ऐसा कमेंट किया, जिसने लोगों का ध्यान खींचा। उर्फी जावेद ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा कि 'एनेस्थीसिया के अलग ही मजे हैं।' ये तस्वीरें अभी की है या पहले की अभी इसको लेकर कोई अधिकारिक खुलासा नहीं हो पाया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:The Traitors 2: अभिषेक मल्हान और रिया चक्रवर्ती ने घोंपा Shweta Tiwari की पीठ में छुरा, वीडियो में बयां किया दर्द
काम को लेकर परेशान है उर्फी जावेद
उर्फी जावेद का कुछ समय पहले एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो अपनी परेशानी के बारे में बात करती नजर आईं। उन्होंने कहा था कि इन दिनों काम की काफी दिक्कत है। आपको बता दें कि उर्फी जावेद ने नई और अनोखी ड्रेस से अपनी एक नई पहचान बनाई है। उर्फी जावेद की इन तस्वीरों को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
